
वीडियो वायरल होने के बाद 8 छात्राओं ने की आत्महत्या की कोशिश, एक हालत गंभीर
वीडियो बनाने वाली छात्रा लड़के का फोटो दिखाकर बोली- इसने मुझ पर प्रेशर डाला था
चंडीगढ़। मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढऩे वाली एक युवती ने 60 छात्राओं की नहाते हुए वीडियो बना ली। वीडियो वायरल होने के बाद उनमें से 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस छात्रा ने इन सभी के वीडियो बनाए हैं वह इसी कॉलेज में पढ़ती है और इनकी सहपाठी है। बताया जा रहा है कि उसने ऐसा एक परिचित लड़के के कहने पर ऐसा किया है। पूछताछ में छात्रा ने अपने मोबाइल में उस लड़के की फोटो भी दिखाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक शिमला का बताया जा रहा है। इधर छात्राओं ने विवि प्रशासन पर पुलिस पर मामले से दूर रहने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
युवक के दबाव में बनाए वीडियो
वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखा रही है। पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं।
छात्रा और परिजन कर रहे हैं प्रदर्शन
वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार की रात भारी हंगामा शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस जहां यह कह रही है कि लड़की ने अपना ही वीडियो भेजा, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे हैं और उन्होंने कड़े एक्शन का आश्वासन भी दिया है। उस लड़के की तलाश में पुलिस की टीम शिमला भेजी गई है, जिसने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्राओं की खुदकुशी की बात से इनकार किया है पर पुलिस ने इस पर कोई बयान अभी नहीं दिया है। स्स्क्क ने कहा कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो दोस्त को भेजा, पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- लड़की ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए। पीडि़त बेटियां हिम्मत से काम लें। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
वीडियो के बारे में जानकारी कैसे लगी
जिन छात्राओं के वीडियो वायरल हुए और जिसने वायरल किए, वो सभी एमबीए में पढ़ती हैं। आरोपी छात्रा लंबे समय से वीडियो बना रही थी और अपने दोस्त को भेज रही थी। उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखा और उसके बाद हंगामा शुरू हुआ।
आरोपी छात्रा ने क्या कहा
जब हॉस्टल वॉर्डन ने आरोपी लड़की से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैंने एक लड़के को ये वीडियो भेजे हैं। छात्रा ने कहा कि वो उस लड़के को नहीं जानती है। वॉर्डन के कई बार पूछने पर भी लड़की ने नहीं बताया कि लड़के से उसका क्या रिश्ता है और वो कौन है। उससे पूछा गया कि कबसे ये वीडियो बना रही है, उसका भी जवाब छात्रा ने नहीं दिया। वह बार-बार कहती रही कि गलती हो गई है और आगे ऐसा नहीं करूंगी।
जिन छात्राओं के वीडियो बनाए गए उनकी जुबानी पूरी कहानी
सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का वॉयस मैसेज भी वायरल हो रहा है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस मैसेज में एक लड़की कह रही है- एक लड़की ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। शुरू में कह रहे थे कि 4 लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है। अब पता चला है कि 60 प्लस लड़कियों के वीडियो वारयल हुए हैं। डी ब्लॉक, सी ब्लॉक, बी ब्लॉक सभी ब्लॉक्स की लड़कियों के वीडियो बनाए जा रहे हैं। जिस लड़की ने ये काम किया है, उसे बंद करके रखा है। अथॉरिटी जो हैं, वॉर्डन हैं, वो इस पूरे मामले को दबाने की बात कर रहे हैं। हम लोग सुबह से धक्के खा रहे हैं। हमसे कहा जा रहा है कि बात दबा दो।
यह भी पढ़ें : लखीमपुर कांड : सुहैल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन और आरिफ निकले लड़कियों के हत्यारे