चन्द्रवीर सिंह चौहान भाजयुमो राजस्थान प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने पर भव्य स्वागत

टोंक। भारततीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां एवं संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर की सहमति से भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने चन्द्रवीर सिंह चौहान को भाजयुमो राजस्थान प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया।

चौहान भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर लगातार दो बार रहते हुए भाजपा सरकार एवं सगठन की रिती-निति एवं जनकल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुचाने मे सफल रहे है। श्री चौहान के भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने से पूर्व में भी टोंक जिले की छात्र राजनिति मे लम्बे समय से सक्रिय रह कर कार्य कर चुके है। एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजयुमो के टोंक सवाई माधोपुर लोक सभा के प्रभारी रह चुके है। इनके द्वारा पार्टी हित में किये गये कार्यो को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व प्रदान किया है।

चन्द्रवीर सिंह के प्रदेश महामंत्री मनोनित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, रामनिवास गुर्जर, जिलाउपाध्यक्ष बेणी प्रसाद जैन, गणपत पहाडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन, शहर मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हंसराज धाकड, मिडिया प्रभारी लोकेश गुप्ता, कमलेश यादव, दूनी मण्डल अध्यक्ष बनवारी लाल जाट, निवाई शहर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह नाथावत, शिक्षक नेता जसवन्त सिंह नरूका, भाजयुमो जिला महामंत्री एड. शैलेन्द्र चौधरी रमाकान्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पंवार, जिला मंत्री राजेश सांहू, विजय मालवानी, अकित जैन, जिला कार्यालय मंत्री मनीष बैरवा, शम्भू शर्मा, नरेन्द्र सर्राफ, विजय लोदी, देवराज गुर्जर, देहात अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी, राहुल सांहू नन्द लाल जाट, दशरथ भाटी, राहुल राजवंशी, अजय सैनी, जिला कार्यसमिति सदस्य मोनू यादव, महेन्द्र टेपण, सहित सैकडो भाजपा ने मिठाई व माला साफा पहनाकर भव्य स्वागत कर भाजपा शीर्ष नैतृत्व का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: प्रधानाचार्य एवं व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने के प्रयास: डॉ. सुभाष गर्ग