महिला की फटी जींस वाले विवादित बयान पर घिरे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा-सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने बुधवार को महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई महिलाएं व राजनीतिक पार्टियां उन्हें घेर रही हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने तीरथ सिंह रावत के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कहते हैं कि जब नीचे देखा तो गम बूट थे और ऊपर देखा तो… एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं? सीएम साहब, जब आपको देखा तो ऊपर-नीचे-आगे-पीछे हमें सिर्फ बेशर्म-बेहूदा आदमी दिखता है 

वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं। सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा।

यह भी पढ़ें-बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव