पूर्व कांग्रेसाध्यक्ष हरलाल सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी पुष्पांजलि

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार हरलाल सिंह की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, डॉ. चन्द्रभान, प्रदेश कांगे्रस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत, संगठन महासचिव महेश शर्मा, महासचिव गिरिराज गर्ग, बालकृष्ण खींची, सत्येन्द्र भारद्वाज, ज्योति खण्डेलवाल, सचिव प्रशांत सहदेव शर्मा, राजेश चौधरी, अय्यूब खान, मोहन डागर, मंजू शर्मा, संगीता गर्ग, जसवंत गुर्जर, पं. सुरेश मिश्रा, नवीन यादव, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी समेत प्रमुख कांग्रेस मौजूद रहे।