
जयपुर। जयपुर परकोटे स्थित माणक चौक थाना इलाके के शिकारियों की गली में बुधवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे। मामले का पता चलने पर पुलिस जाब्ता तत्काल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद मामला शांत कराया गया।
जानकारी अनुसार, यह झगड़ा दो बच्चों के बीच में हुआ था। जिसके बाद मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे क्षेत्र मे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि आसपास के मकानों से भी पत्थरबाजी की गई। मामला बढऩे से पहले ही पुलिस ने तत्काल इस घटना को नियंत्रण कर लिया।
यह भी पढ़ें-आज पूरे देश में मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी
मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया
एसीपी माणक चौक का कहना है कि झगड़े की वजह और उसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सुबह करीब 11:00 बजे जोहरी बाजार स्थित संजय बाजार में शिकारियों की गली में एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है।