
भारत के खिलाफ दो पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान फिर से साजिश रच रहे हैं। लद्दाख में भारतीय सेना से पीटे चीन ने अपने खास दोस्त पाकिस्तान के लिए दूसरा नौसैनिक लड़ाकू जहाज तैयार किया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन का यह Frigate बेहतर रडार प्रणाली और लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पाकिस्तान की समुद्री रक्षा और रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी।
पाकिस्तानी नौसेना ने 054 ए/ पी टाइप के 4 वॉरशिप के निर्माण के लिए 2017 में चीन से कॉन्ट्रैक्ट किया था। पहला Frigate अगस्त 2020 में तैयार किया गया था। पाकिस्तान के लिए दूसरा लड़ाकू पोत शुक्रवार को शंघाई में तैयार किया गया।

यह पोत चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना का मुख्य आधार है। पीएलए के पास ऐसे 30 पोत हैं। नेवल मिलिट्री स्ट्डीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ रिसर्च फेलो झांग जुनशे ने कहा कि नया फ्रिगेट टाइप 054ए पर आधारित है और यह चीन का सबसे एडवांस फ्रिगेट है।
यह भी पढ़ें-पाक कोर्ट ने अमेरिकी पत्रकार की हत्या के आरोपी को बेकसूर ठहराया