गहलोत भी चाहते हें घर वापसी, केंद्र पर उठाए सवाल

अशोक गहलोत,ashok gehlot
अशोक गहलोत,ashok gehlot

जयपुर। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के मुद्दे को सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर उठाया है। सीएम ने प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के लिए केंद्र से एक समान गाइडलाइन जारी करने और प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष ट्रैन चलाने की मांग की है। सीएम ने इस मुद्दे पर केंद्र पर निशाना भी साधा है।

सीएम अशोक गहलोत ने इस मुद्दे पर ट्वीट करके लिखा,कोविड19 से लडऩे में पूरा देश एकजुट है,भारत सरकार को भी राज्यों के लिए वही एकता दिखानी चाहिए।

केंद्र राज्यों के किए गाइडलाइन जारी करते समय पार्टी लाइन से ऊपर सोचे,मैं पहले दिन से कहता रहा हूं, देश भर में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी की साफ रणनीति बनानी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से इस पर केंद्र ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

सीएम अशोक गहलोत प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली कॉन्फ्रेंसिंग में प्रवासी मजदूरों की समस्या का मुद्दा उठाएंगे

प्रवासी मजदूरों के मामले में राज्यों के साथ संवाद का एकीकृत कमांड स्ट्रक्चर और सटीक रणनीति ज्यादा सफल रहती, इसकी बजाय केंद्र अलग अलग राज्यों के साथ अनौपचारिक संवाद कर रहा है, इसमें अलग अलग अफसर लगे हैं, कोचिंग छात्रों और प्रवासी मजदूरों के मामले में कैबिनेट सचिव और गृह मंत्रालय के अलग अलग अफसरों ने समन्वय किया, यह प्रवासी मजदूरों की समस्या का पूर्ण हल नहीं है।

केवल सही रणनीति बनाकर और राज्यों से बेहतर संवाद कायम करके ही इस समस्या का समाधान हो सकता है, प्रवासी मजदूरों के लिए केंद्र विशेष ट्रेनें चलाकर इस समस्या का समाधान कर सकता है। प्रवासी राजस्थानी मजदूर और उद्यमी लाखों की तादाद में फंसे हुए हैं।

अशोक गहलोत ने प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष ट्रैन चलाने की मांग की

देश के अलग अलग राज्यों में प्रवासी मजूदर और उद्यमी बड़ी तादाद तें फंसे हुए हैं। राजस्थानी मजूदर,उद्यमी और कर्मचारी भी लाखों की सं या में बाहर हैं औरवे राजस्थान सरकार से लगातार घर वापसी के लिास मांग कर रहे हैंं।

सीएम गहलोत कई बार केंद्र से प्रासी मजदूरों को घर आने की अनुमति देने की मांग उठा चुके हैं। इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी सीएम ने बात की थी।

यह भी पढ़ें-अशोक गहलोत सरकार 54 लाख लोगों को गेहूं खरीदकर मुफ्त बांटेगी

प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की वीसी में उठेगा मुद्दा सीएम अशोक गहलोत 27 अप्रैल को प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रवासी मजदूरों की समस्या का मुद्दा उठाएंगे। वीसी का यह प्रमुख एजेंडा रहेगा जिसे प्रमुखता से उठाने की बात सीएम गहलोत खुद कह चुके हैं।