
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दूरभाष पर झालावाड़-बारां लोकसभा प्रत्याशी से संवाद कर झालावाड़ बारां लोकसभा क्षेत्र मे कोराना महामारी के संदर्भ में एवं विभागीय जानकारियां ली गई।
जयपुर। देशभर में कोरोना संक्रमण से निपटने की कवायद हो रही है। इसी बीच प्रदेश में भी लॉकडाउन के बाद की रणनीति पर चर्चा शुरू हो गई है। कोरोना से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों से भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवाद किया है।
इसी क्रम में सीएम गहलोत ने दूरभाष पर झालावाड़-बारां लोकसभा प्रत्याशी से संवाद कर झालावाड़ बारां लोकसभा क्षेत्र मे कोराना महामारी के संदर्भ में एवं विभागीय जानकारियां ली गई। सीएम गहलोत द्वारा कोविड-19 के चलते हुए प्रवासी श्रमिकों, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज , एस आर जी अस्पताल की एवं मोबाइल ओपीडी आदि की स पूर्ण जानकारी ली।
अन्य विभागों की जानकारी लेते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग एवं पंचायत राज स बन्धित उच्च अधिकारियों के सन्दर्भ मे बात करते हुए उनके द्वारा विभागीय संयोजन ठीक प्रकार किया जा रहा है अथवा नही।
सीएम गहलोत द्वारा कोविड-19 के चलते हुए प्रवासी श्रमिकों, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज , एस आर जी अस्पताल की एवं मोबाइल ओपीडी आदि की स पूर्ण जानकारी ली।
इस विषय मे बात करते हुए जब प्रमोद शर्मा ने जानकारी दी तो प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अन्दर चल रहे कुछ प्रकरणों को गम्भीरता से लेने की आवश्यकता बताया। इस पर सीएम गहलोत ने एक लिखित मेमोरेंडम (प्रतिवेदन) प्रस्तुत करने के लिए शीघ्र कहा जिसमें उन सम्पूर्ण प्रकरणों की जानकारी देने के लिए शर्मा को निर्देशित किया गया।
वहीं दूसरी ओर जलदाय और विद्युत विभाग मे कई जगह झालावाड़ जिले से स बन्धित हो रही परेशानी को मु यमंत्री के समक्ष रखते हुए कहा कि झालावाड़ की अमृत जल योजना जो बन कर के तैयार है उसे शीघ्र आरम्भ करना एवं विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा बरतने जा रही लापरवाही की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें-सीएम अशोक गहलोत ने सात समंदर पार प्रवासी राजस्थानियों से किया संवाद
इस पर सीएम गहलोत ने इन सम्पूर्ण विषयों को लिखित मे अलग अलग विभाग की स पूर्ण जानकारी देने के लिए व्यक्तिगत उनके समक्ष रखने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग और झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के विषय मे आमजन द्वारा वीडियो सोशियल मीडिया पर डीन व अधीक्षक के मरीजों द्वारा किए जा रहे दुव्र्यवहार की वास्तविक रिपोर्ट मांगी। जिला प्रशासन के विषय मे लिखकर देने के लिए कहा। सीएम गहलोत द्वारा प्रमोद शर्मा से कृषि, रसद विभाग के विषय मे बात की ओर जानकारी ली।