बच्चों में करें पवित्रता का संचार : स्वामी महेश्वरानंद पुरी

स्वामी महेश्वरानंद
स्वामी महेश्वरानंद

जयपुर। विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानंद का बुधवार को त्रिदिवसीय जयपुर प्रवास के लिए श्याम नगर, कीर्तिनगर स्थित विश्वगुरुदीप आश्रम शोध संस्थान में आगमन हुआ। इस दौरान स्वामीजी के सान्निध्य में सत्संग सहित कई धार्मिक आयोजन हुए। महामंडलेश्वर ज्ञानेश्वर पुरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम की ओर से स्वामीजी का भव्य स्वागत हुआ।

बुरे विचारों को त्यागें

स्वामी महेश्वरानंद
स्वामी महेश्वरानंद

सत्संग को संबोधित करते हुए स्वामी महेश्वरानंद ने कहा कि ज्ञान रूपी प्रकाश फिर आएगा और लोग गुरु, ईश्वर रूपी ज्ञान से पवित्र हांगेे। हमें अपने बच्चों में पवित्रता का संचार करना चाहिए कि वे इस ज्ञान रूपी प्रकाश को प्राप्त करें और एक अच्छा जीवन व्यतीत करें। रोशनी आएगी। सारा अज्ञान, अंधकार और बुरे विचार मिट जाएंगे। तब एक बेहतर और पवित्र दुनिया होगी। भारत की धरती से पूरी दुनिया में सनातन धर्म का प्रचार फैलेगा। हालांकि इसे सामने आने में थोड़ा वक्त लगेगा। हम बुजुर्ग इसे इतना अनुभव नहीं करेंगे। क्योंकि तब तक हम पृथ्वी से चले जाएंगे। लेकिन हमारे बच्चे इस देखेंगे।

कलियुग जा रहा है और सतियुग आ रहा है

उन्होंने कहा कि जानवररों का भी जीवन बेहतर होगा। लोग उन्हें सताना और मारना बंद कर देंगे। वे मांस खाना बंद कर देंगे। इसे अपने बच्चों को बताएं। लोगों को मत मारो और जानवारों को ना सताओ। मांस मत खाओ, शाकाहारी बनो। यदि आप और आपके बच्चे इसका पालन नहीं करते हैं तो दुनिया फिर से अंधकार में चली जाएगी, लेकिन मैं आपको अभी बताता हूं कलियुग जा रहा है और सतियुग आ रहा है।

यह भी पढ़ें : जीवन की कई परेशानियां दूर करता है मोती