उत्तर प्रदेश चुनाव : कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया, प्रियंका के साथ संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे

51

कांग्रेस ने शनिवार को राजेश तिवारी, तौकीर आलम और प्रदीप नरवाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया, जो पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ उत्तर प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीनों नेताओं को सचिव नियुक्त किया।

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को सहयोग करने के लिए पार्टी ने पहले से ही पांच सचिव नियुक्त कर रखे हैं। प्रदेश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों की संख्या बढ़ कर अब आठ हो गई है।

यह भी पढ़ें-असम चुनाव : पहले चरण में 12 जिलों की 47 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी