कांग्रेस सरकार वेंटिलेटर पर चल रही है : कटारिया

धरियावद विधानसभा उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने लसाडिय़ा में सभा ली

प्रतापगढ़। धरियावद विधानसभा उपचुनाव के तहत मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने लसाडिय़ा में भाजपा प्रत्याशी खेतसिंह मीणा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में बोलते हुए कटारिया ने कहा कि उनकी चालीस साल की राजनीति में नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री नहीं देखा हैं, जिन्होंने सात साल में एक भी दिन अवकाश नहीं लिया, ना ही कभी बीमार हुए।

हर समय राष्ट्र के विकास को लेकर कार्य करते देखा है। कटारिया ने जनता को कांग्रेस राज से राज्य को आजाद करने की अपील की। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ाने के सिवाए कुछ नहीं किया। राज्य की कांग्रेस सरकार वेंटिलेटर पर चल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 महीने कोरोना के डर से घर में छुप कर बैठे रहे। भाजपा गरीब इंसान को राजनीति में आगे लाने का कार्य करती है। महिला-पुरुष को राजनीति में बराबर का दर्जा दिया है।

सभा में चित्तौड़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, चित्तौडग़ढ़ जिलाध्यक्ष गौतम दक, उदयपुर उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गेमा, मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह झाला, लसाडिय़ा पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल चौधरी, युवा मोर्चा विजयकुमार जैन, धरियावद प्रधान हकरी देवी, उपप्रधान रेखा चौधरी, चंद्रकांता राव, लसाडिय़ा उप प्रधान धनराज पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष सोहन लाल मीणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सांवरिया चौधरी, मंडल महामंत्री लालूराम मीणा, महावीर लालावत, प्रिंस जैन, नौजीराम पटेल, कन्हैयालाल मीणा, रमेश चौधरी उपस्थित थे। चुनावी सभा के बाद वरिष्ठ कार्यकर्ता धनराज चौधरी के निवास स्थान पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

यह भी पढ़ें-उत्साह से मनाई ईद मिलादुन्नबी, मस्जिदों में मिलाद पढ़ी और घरों में दुआएं मांगी