कांग्रेस विधायक ने मोदी को बेहतर बताने वाले से लिया राशन वापस:VIDEO

कांग्रेस,congress
कांग्रेस,congress

जयपुर । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट करके कांग्रेस पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने ट्वीट किया, सोनिया जी यह क़वेशचन पेपर आपने सेट किया है, कांग्रेस शासित राज्यों के लिए? राशन देने से पहले पूछा जाता है मोदी अच्छे हैं या अशोक गहलोत? और अगर बूढ़ी माँ मोदी का नाम लेती है तो उससे राशन वापस लिया जाता है, आप के विधायकों को शर्म आनी चाहिए इस अमानवीय व्यवहार के लिए।

संबित पात्रा के ट्वीट के बाद कांग्रेस विधायक राजेन्द्र विधुड़ी ने पूर मामले पर  कहा, संबित पात्रा ने जो वीडियो ट्वीट किया है वह अधूरा है, वीडियो से छेड़छाड़ की गई है।

वीडियो में बुजुर्ग महिला कहां है। मैं अपना भाषण दे रहा था और अपने नेता की तारीफ कर रहा था। मैंने वहां लोगों से पूछा कि ताली या थाली पिटवाने वाले मोदी अच्छे हैं कि घर घर राशन पहुंचाने वाले अशोक गहलोत।

कांग्रेस विधायक राजेन्द्र सिंह बिधुड़ी का वीडियो वायरल: बुजुर्ग महिला ने गहलोत से मोदी को अच्छा बताया, विधायक ने राशन किट वापस रखने को कहा भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने वायरल वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधासंबित पात्रा का निशाना, राशन देने से पहले पूछा जाता है मोदी अच्छे हैं या अशोक गहलोत?आपके विधायकों को इस अमानवीय व्यवहार के लिए शर्म आनी चाहिए : पात्राकांग्रेस विधायक राजेन्द्र विधुड़ी ने कहा, वीडियो से छेड़छाड़ की है,वीडियो में कोई बुजुर्ग महिला नहीं दिख रही, बुजुर्ग महिला ने नहीं एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा था मोदी बेहतर

कांग्रेस विधायक पर मोदी को बेहतर बताने पर लिया राशन वापस लेने का आरोप

उस वक्त वहां मौजूद सब लोगों ने अशोक गहलोत का नाम लिया, एक बीजेपी कार्यकर्ता एक महिला के पीछे खड़ा था, जब मैंने पूछा कि मोदी बेहतर है या अशोक गहलोत, तो उस बीजेपी कार्यकर्ता ने उस महिला के पीछे से मोदी का नाम लिया।

भाजपा के नेता मेरे खिलाफ गलत प्रोपेगेंडा चला रहे हैं।, अब तक मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार राशन किट बांट चुका हूँ, सीएम अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा मॉडल अपनाकर कोरोना नियंत्रण में अच्छा काम किया है, मैं अच्छे काम के लिए अपने नेता अशोक गहलोत की तारीफ तो करूंगा ही, इसमें बीजेपी वालों को क्यों तकलीफ हो रही है। विधुड़ी के इस बयान के बीच  फिलहाल यह मुद्दा सियासी तूल पकड़ता दिख रहा है।