पंजाब के कांग्रेस सांसदों और नेताओं ने प्रियंका गांधी से की मुलाक़ात

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीने से ज्यादा समय से जंतर-मतर पर बैठे पंजाब के कांग्रेस सांसदों और नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से राहुल गांधी के आवास पर मुलाक़ात की।

बैठक में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के प्रदर्शन और सरकार के रुख को लेकर कांग्रेस पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सांसदों से कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त करने के अलावा मामले के समाधान के लिए कोई और रास्ता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आखिर तक किसानों के साथ खड़ी रहेगी।