आजादी के बाद में इतना भारी महंगाई का प्रकोप पहली बार सामने आ रहा है: गहलोत

ashok gehlot
ashok gehlot

पेट्रोल-डीजल और गैस, के जो दाम बढ़े हैं इस बात को लेकर देश के अंदर आक्रोश है: अशोक गहलोत

रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सीएम गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश और पूरा देश जानता है कि आजादी के बाद में इतना भारी महंगाई का प्रकोप पहली बार सामने आ रहा है, वो एनडीए सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है, उदाहरण कई हैं परंतु ये जो पेट्रोल-डीजल और गैस, इसमें जो दाम बढ़े हैं लगातार, पूरे देश के अंदर इस बात को लेकर आक्रोश है। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रतिदिन लगातार बढ़ते गए, बढ़ते गए, एक दिन 5 रुपए, 10 रुपए कम कर दिए जबकि पीएम मोदी की सरकार ने 2020 के अंदर इन्होंने पहले 15-20 रुपए के करीब बढ़ाए थे, जनता भूल जाती है इन बातों को, उनको हम लोगों को अहसास नहीं है कि पहले इन्होंने बढ़ाए थे 2020 के अंदर और अभी इन्होंने 5-10 रुपए कम कर दिए। हम मांग करते हैं, जितना कम आप करोगे, उसके अनुपात में राज्य सरकारों का अपने आप ही कम हो जाता है क्योंकि टैक्स लगता है केंद्र सरकार के जो जितने भी पेट्रोल-डीजल के दाम होते हैं, उस पर टैक्स लगता है। अभी इन्होंने घटाया है 5 रुपए, 10 रुपए, तो राजस्थान सरकार के भी 1800 करोड़ रुपए स्वतः ही कम हो गए हैं।

जन जागरण अभियान: गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा पैदल मार्च आयोजित

जयपुर। देश में बेकाबू होती महँगाई एवं पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सहित सभी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत् राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा जयपुर के स्टेच्यू सर्किल से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक महँगाई के विरोध में पैदल मार्च आयोजित कर प्रदेश में सप्ताह भर चलने वाले जन जागरण अभियान की शुरूआत की। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती के अवसर पर आयोजित पैदल मार्च के समापन के पश्चात् मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, महासचिव सुरीटा चौधरी, सचिव मुख्यालय ललित तूनवाल, रामसिंह कस्वां, सचिव श्रीमती प्रतिष्ठा यादव, महेन्द्र सिंह खेड़ी, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, मुकेश वर्मा, भूराराम सिरवी, विधायक अमीन कागजी, श्रीमती गंगा देवी, आलोक बेनीवाल, संयम लोढ़ा, इन्दिरा मीणा, गोपाल मीना, जयपुर हैरिटेज नगर निगम महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर, उप महापौर असलम फारूकी, उप जिला प्रमुख मोहन डागर, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव, नमोनारायण मीणा, अश्कअली टाक, मूलचन्द मीणा, पूर्व विधायक करणसिंह राठौड़, अशोक तँवर, पूनम गोयल, घनश्याम मेहर, मुमताज मसीह, डॉ. खानू खाँ बुधवाली, पुखराज पाराशर, डॉ. अर्चना शर्मा, श्रीमती ज्योति खण्डेलवाल, सीताराम अग्रवाल, विद्याधर चौधरी, गिरिराज गर्ग, सुरेश चौधरी, सुशील शर्मा, बालकृष्ण खींची, आबिद कागजी, रूक्षमणी कुमारी, शंकरलाल मीना, गोपाल केसावत, राजेश चौधरी, डॉ. धूपसिंह पूनियां, आर. आर. तिवाड़ी, आर. सी. चौधरी, अयूब खान, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती संगीता गर्ग, सुनील पारवानी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, रोहित जोशी, डॉ. प्रहलाद रघु, गोमा सागर, सोमेन्द्र शर्मा, राजपाल शर्मा, महेन्द्र गहलोत, अब्दुल रज्जाक भाटी, राजकुमार शर्मा, मोहम्मद इकबाल, गोपाल नावरिया, राजेन्द्र आर्य, लोकेश सैनी, मनोज मुद्गल, राजेन्द्र शर्मा, श्रीमती रानी लुबना, हरेन्द्रपाल सिंह जादौन, महेश अग्रवाल, श्रीमती राबिया गुडएज, भरत मेघवाल, श्रीमती राजूला सिंह, श्रीमती तारा बेनीवाल, दशरथ शेखावत, श्रीमती अंजुम खान, शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश जैदिया, धनसिंह नरूका, अरूणदत्त शर्मा, प्रदीप चतुर्वेदी, जयकिशन वर्मा, शरीफ खान, सुनील आमेरिया, खांगाराम चौधरी, बी.एम. मिश्रा, कैलाश जांगिड़, राधाकृष्ण जांगिड़, सुरेश गुर्जर, हरिकिशन तिवारी, पंकज दाधीच, मुजीब खान, पुरूषोत्तम कौशिक, रामकरण कुमावत, लादूराम बैरवा, सत्येन्द्र सिंह जादौन सहित अनेक कांग्रेसजनों ने स्व. पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी के भारत की आजादी के आंदोलन में किए गए योगदान एवं आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका से अवगत करवाने हेतु पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महामंत्री रामेश्वर प्रसाद शर्मा द्वारा ‘‘भारत की आजादी और नव निर्माण में नेहरू जी का योगदान’’ विषय पर एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा किया गया।