
दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों के उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। ये वार्ड 62एन (शालीमार बाग नॉर्थ), 8-ई (कल्याणपुरी), 2-ई (त्रिलोकपुरी), 32एन (रोहिणी-सी) और 41-ई (चौहान बांगड़) हैं। इनमें से 4 वार्डों में आप प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सिर्फ एक वार्ड (चौहान बांगड) कांग्रेस के खाते में गया है, जबकि भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई।

कल्याणपुरी से आप के धीरेंद्र कुमार 7,259 वोटों से जीते हैं, उनका मुकाबला भाजपा के सियाराम से था। शालीमार बाग नॉर्थ से आप की सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से जीत दर्ज की। सिर्फ एक वार्ड चौहान बांगड से कांग्रेस के जुबैर अहमद जीते हैं।
उन्होंने आप के इशराक खान खो 10,642 वोटों से हराया। त्रिलोकपुरी में आप के विजय कुमार ने भाजपा के ओम प्रकाश को 4,986 वोटों से मात दी। वहीं रोहिणी-सी से आप के राम चंद्र ने भाजपा के राकेश गोयल को 2,985 वोटों से हराया।