देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 46 हजार 601 मरीज बढ़े

मणिपुर में आज दोपहर 2 बजे से 14 दिन और भोपाल में 24 जुलाई रात 8 बजे से 10 दिन तक लॉकडाउन

नई दिल्ली। देश में मरीजों की संख्या 12 लाख 39 हजार 684 हो चुकी है। बुधवार को देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 45601 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10576 केस मिले हैं। यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। उधर, मणिपुर में गुरुवार दोपहर 2 बजे से 14 दिन का लॉकडाउन लगेगा।

भोपाल में 24 जुलाई रात 8 बजे से 10 दिन का लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस बीच खबर है कि मध्यप्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि, उनका नाम सामने नहीं आया है। बुधवार को वे कैबिनेट मीटिंग में भी मौजूद थे। इसके अलावा, वे लखनऊ में लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। मंत्री को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें-अमेरिका कोरोना वैक्सीन के लिए 1492 हजार करोड़ का करार किया

मध्यप्रदेश का हाल

भोपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से 24 जुलाई की रात आठ बजे से दस दिन का लॉकडाउन रहेगा। इसी के साथ विभिन्न क्षेत्रों के अलग-अलग जारी हुए लॉकडाउन के सभी आदेश रद्द कर दिए गए हैं। सभी बाजार गुरुवार और शुकवार को पहले की तरह खुलेंगे। अब सभी क्षेत्रों में शुक्रवार रात से सीधे 10 दिन यानी 3 अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा। शहर में करीब डेढ़ महीने बाद फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

भोपाल में एक हजार मरीज महज 7 दिन में ही बढ़ गए। शुरुआती दिनों में मरीजों की संख्या एक हजार तक पहुंचने में 56 दिन लगे थे। इंदौर में सीरो-सर्वे हुआ था। इसमें खुलासा हुआ कि शहर के कंटेनमेंट जोन में 8त्न आबादी संक्रमित है। पॉजिटिव रेट 7.72त्न हो गया।

महाराष्ट्र का हाल

पुणे में बुधवार को सबसे ज्यादा 3606, जबकि मुंबई में 1310 नए मामले सामने आए। पुणे में अब 63,351 और मुंबई में 1 लाख 4 हजार 678 मरीज मिल चुके हैं। सांगली में 22 जुलाई की रात 10 बजे से 30 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। 1

उत्तरप्रदेश का हाल

राज्य में कोरोना संक्रमितों के बढऩे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जुलाई महीने के अब तक के 22 दिनों में 32677 रोगी मिल चुके हैं। छह मार्च से 30 जून तक प्रदेश में सिर्फ 23,070 मरीज ही मिले थे।

राज्य में अभी तक लगभग 15 लाख लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। अब कुल मरीजों का आंकड़ा 55 से ज्यादा पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 2861 एक्टिव केस लखनऊ में हैं। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद है। यहां 1232 एक्टिव केस हैं।

राजस्थान का हाल

राज्य में कोरोनाकाल का सबसे विकराल रूप सामने आया है। राजस्थान में लगातार चौथे दिन 900 से ज्यादा संक्रमित मिले। बुधवार को 961 रोगी मिले यानी 24 घंटे के 1440 मिनट के हिसाब से हर डेढ़ मिनट में औसतन एक संक्रमित सामने आया। मरीजों का कुल आंक?ा 32 से ज्यादा हो गया। वहीं, अलवर और बीकानेर में 3-3 मौतें हुईं।

जोधपुर में सर्वाधिक 212 रोगी मिले। इससे पहले तक कोरोनाकाल में प्रदेश के किसी भी जिले में एक दिन में 200 रोगी नहीं मिले थे। इसी के साथ जोधपुर पांच हजार से ज्यादा रोगियों वाला इकलौता जिला भी बन गया।

बिहार का हाल

राज्य में अब तक 4 लाख 9 हजार 88 सैंपल की जांच हुई है। 30066 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके हिसाब से हर 13 में एक संक्रमित मिल रहा है। पिछले हफ्ते तक हर 16 सैंपल में एक पॉजिटिव मिल रहा था। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुरुआत में हर 50 केस में एक केस पॉजिटिव मिल रहा था। पिछले सात दिनों की बात करें तो 71 हजार 876 सैंपल की जांच हुई और 10 हजार से ज्यादा केस मिले। यानी हर 7 सैंपल में एक संक्रमित मिल रहा है। पिछ्ले एक हफ्ते में बिहार में 49 प्रतिशत मरीज बढ़े।