कार्यकारिणी द्वारा जिला कलेक्टर ई.वी.एम चेयरमेन से शिष्टाचार भेंट

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड कि नवगठित

जिले की राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संगठन की नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने गुरुवार को जिला कलेक्टर आशीष कुमार मोदी से शिष्टाचार भेंट कर जिले में चलाई जा रही स्काउट गाइड की गतिविधियों से अवगत कराया।

जिला कलेक्टर मोदी ने सभी सदस्यों का मान सम्मान और आदर सत्कार को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया गुलदस्ता व स्कार्फ को स्वीकार कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।

जिला कलेक्टर ने सदस्यों को जिले के समस्त बालक-बालिकाओं मैं जागरूकता उत्पन्न करने की गतिविधियां आयोजित करने की आवश्यकता जताई, साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण द्वारा भी जिले में जागरूकता गतिविधियों के सफलतापूर्वक संचालन के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।

आज की वार्ता में जिला चीफ कमिश्नर, लक्ष्मण सिंह तंवर व सचिव पी.एस राजावत, शिव गाइड विशु कवर, जिला कोषाध्यक्ष आनंद कुमार जगाणी, सीओ स्काउट सवाई सिंह राठौड़, सह सचिव चांद मोहम्मद ने जिला कलेक्टर मोदी को गुलदस्ता भेंट कर एवं स्कार्फ पहनाकर राजस्थान राज्य स्काउट गाइड जैसलमेर का अध्यक्ष बनने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे जिला कलेक्टर ने सहर्ष स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस के कुशासन से बर्बाद हुआ राजस्थान, जनता का समर्थन भाजपा के साथ : कर्नल राज्यवर्धन