क्रिकेट वर्ल्ड: कटप्पा बने कपिल देव, धोनी बने किड बाइक राइडर

महेंद्र सिंह धोनी,dhoni
महेंद्र सिंह धोनी,dhoni

नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने एक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम था बाहुबली। इस फिल्म में कटप्पा नाम का एक किरदार था। कटप्पा के सिर पर बाल नहीं थे और बड़ी दाढ़ी-मूछों के साथ उनका लुक बहुत अलग लग रहा था। अब ऐसा ही लुक भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी अपनाया है। हालांकि, कपिल देव चश्मे के साथ-साथ सूट-बूट वाले कटप्पा लग रहे हैं।

कपिल देव का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, कोरोना वायरस के कारण भारत में लॉकडाउन जारी है, जिसे आधिकारिक रूप से एक महीना होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले से ही तमाम लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज और क्रिकेटर अपने घर पर ही परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। लॉकडाउन और कोरोना के कारण हेयर कटिंग सैलून भी बंद हैं, ऐसे में बढ़ते बालों की बड़ी समस्या हर एक क्रिकेटर के लिए परेशानी है।

क्रिकेट के दो लीजेंड कपिल और धोनी आए चर्चा में

लॉकडाउन में युवा भारतीय क्रिकेटर अपने घरों में नए-नए हेयरकट ट्राई कर रहे हैं। ऐसे में 1983 में भारत को विश्वकप जिताने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे कपिल देव भी कहां पीछे रहने वाले थे। ऐसे में कपिल देव ने भी अपना नया लुक सभी के सामने पेश कर दिया है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। कपिल देव ने पूरी तरह से अपने सिर के बाल शेव करा दिए हैं। कपिल ने सिर्फ बाल ही नहीं कटवाए हैं बल्कि ग्रे कलर की दाढ़ी को भी काफी बड़ा कर लिया है, जो उनको बिल्कुल नए अंदाज दे रही है।

बता दें कि हाल में ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने अपने सिर का बाल पूरी तरह साफ करवाए थे, योंकि वे कोरोना वॉरियर्स और मेडिकल स्टाफ को स मान देना चाहते थे। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी हाल में ही अपने बाल और दाढ़ी को काटने का फैसला किया था, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जीवा को बाइक पर घुमा रहे धोनी, साक्षी ने ली चुटकी- खेल रहे हैं दो बच्चे

धोनी ने चलाई बेटी की बाइक
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कारों और बाइ स के काफी शौकीन हैं। धोनी के पास कई कारें और सुपरबाइ स हैं। धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में एक से एक गाडिय़ां उनके गैरेज की शान बढ़ा रही हैं। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ फार्म हाउस के अंदर बाइक पर घुमते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी और जीवा का यह वीडियो साक्षी ने बनाया है, जिसे माही की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।इस वीडियो में साक्षी की भी आवाज सुन रही है। साक्षी बोल रही हैं, दो बच्चे यहां खेल रहे हैं, एक बड़ा बच्चा और एक छोटा बच्चा। बाइक पर सवार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी है, जबकि जीवा ने गुलाबी रंग की फ्रॉक पहनी है।

कपिल देव का जहां बाल्ड लुक सामने आया है वहीं धोनी बेटी जीवा की बाइक चला रहे हैं

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वल्र्डकप का सेमीफाइनल खेला था,जिसमें उनके रन आउट होते ही टीम इंडिया की उ मीदें टूट गई थीं। आईपीएल के जरिए क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर कोरोना वायरस ने पानी फेरा है।

View this post on Instagram

Ziva enjoying bike ride with Papa!❤️?

A post shared by M S Dhoni ? (@m.s_dhoni.7) on

कोरोना वायरस के कारण IPL अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। कोई नहीं जानता कि आईपीएल आयोजित हो भी पाएगा या नहीं। कई पूर्व दिग्गज खिलाडिय़ों का मानना है कि आईपीएल के स्थगित होने के कारण धोनी की वापसी मुश्किल नजर आ रही है