साइकिल रैली का सीआरपीएफ में गर्मजोशी से स्वागत

अजमेर। देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जो साबरमती (गुजरात) से शुरू हुई और 2 अक्टूबर को राजघाट नई दिल्ली पहुंचेगी। यह रैली 24 सितंबर को हरीचन्द स्टेडियम गोल्फ कोर्स रोड ग्रुप केन्द्र-एक केरिपु बल अजमेर पहुंची।

यहां रैली में भाग लेने वाले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रतिभागियों का स्थानीय सिविल प्रशासन एवं राजस्थान पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों तथा विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत किया। डॉ. वीणा प्रधान संभागीय आयुक्त अजमेर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

मुख्य अतिथि ने रैली के प्रतिभागियों एवं केरिपु बल के जवानों का मनोबल ऊंचा करने के लिए संबोधित किया। केरिपु बल के एमएम शर्मा भूतपूर्व महानिरीक्षक, ओडी माथुर भूतपूर्व उपमहानिरीक्षक, सुशील स्पीक भूतपूर्व उप महानिरीक्षक, रामपोजी प्रतिहार भूतपूर्व कमांडेंट, जेएस जैन भूतपूर्व कमांडेंट तथा अरूणेन्द्र प्रताप सिंह उप महानिरीक्षक, अनिल कुमार सिंह उप महानिरीक्षक, अजय मिश्रा उप महानिरीक्षक, महेन्द्र कुमार कमांडेंट, अनिल कुमार प्रसाद कमांडेंट एवं अर्जुन सिंह उप कमांडेंट सहित अन्य पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 25सितंबर को इस साइकिल रैली का अजमेर स्थित आनासागर चौपाटी पर फ्लैग ऑफ कार्यक्रम किया जाएगा तथा कार्यक्रम के उपरांत यह साइकिल रैली किशनगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़े-नरूका रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित, पांड्या सचिव

Advertisement