गार्डन को सजाएं इस तरह सेबारिश के मौसम में

बारिश के मौसम

ये पौधे लगाएंगे तो हरा-भरा हो उठेगा आपका ‘रंगमहल’

यदि आप घर में पेड़-पौधे लगाने के शौकीन हैं तो देर मत कीजिए, क्योंकि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। गार्डन को सजाएं : यही मौसम पेड़ लगाने के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है। इस मौसम में कौन-कौनसे पेड़-पौधे लगाए जाएं, इसकी जानकारी बेहद कम लोगोंं को होती है। ऐसे लोग बाजार से महंगे पौधे खरीद तो लाते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे पौधे ठीक से लग नहीं पाते। खैर, आपको इसकी चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अब आपके घर को फूलों से महकाने की जिम्मेदारी हमारी होगी। हम आज आपको बताएंगे कि आपको गार्डन में कौनसे पौधे कब लगाने हैं। इसके लिए आपको क्या नुस्खे अपनाने होंगे।

फल, नाम जुबान पर आते ही मुंह में पानी आने लगता है। यदि आप फल का पेड़ लगाने के शौकीन हैं तो इससे अच्छा मौसम और कोई नहीं हो सकता। इसलिए बिना देर किए आप नीचे दिए गए फलों के नाम के पेड़ लाएं और गार्डन को सजा दें।
सीताफल
जामुन
अनार
पपीता
लीची
केला
आलूबुखारा
सेब
नाशपाती
अनानास
चेरी
आडू फल
अमरुद
आंवला
संतरा

बारिश के मौसम में लगाए गए फूल के पौधे तेजी से फलते और फूलते हैं। यदि आपकों फूलों से अधिक प्यार है तो तुरंत बाजार जाएं और वहां लिलि, गेंदा समेत वे पौधे खरीद ले जिनका नाम नीचे दिया गया है।
गेंदा फूल
बालसम फूल
सूरजमुखी फूल
कॉसमॉस फ्लावर प्लांट
कॉक्सकॉम्ब या सेलोसिया प्लांट
साल्विया फ्लावर
क्लियोम फूल
एजीरेटम या एजरेटम फ्लावर प्लांट
पोर्टुलाका फ्लावर
मोगरा फूल
गुड़हल के फूल
बोगनविलिया प्लांट
अडेनियम फ्लावर प्लांट
लैंटाना के फूल
सदाबहार
कनेर का पौधा
रेन लिली फ्लावर प्लांट
प्लुमेरिया या चंपा फूल
चमेली

इन दिनों सब्जी के दाम आसमान पर हैं। यदि आप बाजार से सब्जी खरीदने से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सब्जी के पेड़-पौधे लगाने का यह सबसे अच्छा सीजन है। सब्जी के इन पौधों को आप अपने यहां लगा सकते हैं।
टमाटर
चुकंदर
बैंगन
खीरा
लौकी
मूली
पालक
हरी मिर्च
भिन्डी
सेम
करेला
परवल
कद्दू
कंदे
गाजर

गार्डन को सजाने का शौक रखने वाले लोगों के लिए बारिश का यह मौसम सबसे अधिक उपयोगी हैं। बारिश के मौसम में लगाए गए सजावटी पौधे बहुत तेजी से ग्रोथ करते हैं। यह नमी उनके लिए काफी उपयोगी साबित होती है। नीचे दिए गए इन पौधों को आप अपने गार्डन में लगाकर उसमें चार चांद लगा सकते हैं।
चायनीज एवरग्रीन या एग्लोनेमा
अम्ब्रेला पाम
डाइफेनबैचिया प्लांट
सुदर्शन प्लांट
मनी प्लांट
क्रोटन प्लांट
बोस्टन फर्न
स्नेक प्लांट
एक्जोरा का पौधा
ऐरेका पाम ट्री
एलोवेरा

यह भी पढ़ें : दाद की समस्या : बारिश में क्यों बढ़ जाती है?

Advertisement