
देवगुरु देश-दुनिया और सभी राशियों पर दिखाएंगे गहरा प्रभाव
एक साल में राशि परिवर्तन करने वाले देवगुरु अब 29 जुलाई को स्वयं की राशि मीन में रहते हुए वक्री होने जा रहे हैं। वक्री चाल से मतलब उल्टी चाल से है। इससे पहले देवगुरु ने इसी साल 13 अप्रेल को कुंभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए खुद की राशि मीन में गोचर किया था। देवगुरु बृहस्पति किसी एक राशि में 1 साल तक गोचर करते हैं। गुरु ग्रह को दो राशियों पर आधिपत्य हासिल है। पहली राशि धनु और दूसरी मीन है। गुरु कर्क राशि में उच्च के होते हैं यानी जब ये कर्क राशि में रहते हैं तो सदैव अच्छा परिमाण देते हैं। वहीं मकर राशि में ये नीच के होते हैं। गुरु अपनी राशि मीन में रहते हुए अगले 5 महीनों तक वक्री चाल से चलेंगे। गुरु की वक्री चाल से देश-दुनिया और सभी राशियों के लोगों के ऊपर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु के आगामी 5 माह के लिए वक्री होने पर कुछ राशियों पर अच्छा फायदा मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि : आमदनी में वृद्धि हो सकती है। योजनाओं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। सदैव अच्छा फल देने वाले गुरु मीन राशि में उल्टी चाल चलने से भी वृषभ राशि पर मेहरबान दिखेंगे। परिवार में अगर किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा है तो वह अब दूर हो जाएगा। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छे से बीतेगा। व्यापार में तरक्की के योग हैं।
कर्क राशि : गुरु के वक्री होने पर कर्क राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहेगी। इनको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा और संबंध भी सुधरेगा। धार्मिक क्रिया-कलापों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और धर्म में गहरी आस्था होगी। नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त होंगे। इस दौरान तरक्की की भी संभावना है। राजनीति में कुछ सार्थक कदम आगे की तरफ बढ़ सकते हैं। रोजगार की तलाश पूरी होगी और अच्छी नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको पिछले कई महीनों से था। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, जिस कारण से समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि: गुरु की मीन राशि में वक्री चाल कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगी। गुरु की चाल में बदलाव से आपको चौतरफा तरक्की और खुशियां मिल सकती हैं। जीवन में शानदार परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वह जरूर पूरा होगा। आने वाला समय आपके लिए आर्थिक उन्नति के दरवाजे खोलेगा। परिवार और जीवन साथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा और डील हासिल होगी।
वृश्चिक राशि : जातकों को अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुए काम अब जल्द से जल्द पूरे होंगे। आर्थिक उन्नति के दरवाजे खुलेंगे। नौकरी में शानदार उपलब्धियां प्राप्त करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास आसमान पर रहेगा। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे, उसमें शत प्रतिशत सफलता मिलेगी। कारोबार में नई योजनाएं पटरी पर आएंगी।
कुंभ राशि : यह गोचर आर्थिक मामलों में किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। निवेश में आपको काफी धन मिलेगा। इसके अलावा पैतृक संपत्ति की बिक्री से आपको अच्छा धन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सुखद और प्रेम का वातावरण बना रहेगा। अचानक से आपको धन का लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी। नौकरी में अच्छा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए गुरु के वक्री होने का प्रभाव मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। मेहनत करने पर ही अच्छे फल की प्राप्ति होगी। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा का संयोग भी बन रहा है। धन का निवेश होगा, जिसका आपको भविष्य में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग और व्यापार में मन मुताबिक लाभ भी मिलने के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें…आखिर प्रेमी ने क्यों दी बार तुड़वा दी प्रेमिका की शादी…