धनतेरस आज : इस शुभ मुहूर्त मेंं करें इन चीजों की खरीदारी

धनतेरस पर क्या खरीदारी करें
धनतेरस पर क्या खरीदारी करें

इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन आयुर्वेद के पिता भगवान धन्वंतरी, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन खरीदारी का बड़ा ही महत्व है। खासतौर पर इस दिन लोग सोने, चांदी के सामान और बर्तन खरीदते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुओं में तेरह गुणा वृद्धि होती है। वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन उत्तम होता है, लेकिन इस दिन यदि शुभ मुहूर्त को देखकर कोई वस्तु खरीदी जाए तो वह समान लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त क्या है…

धनतेरस 2023 पूजा मुहूर्त

धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है।

धनतेरस पर खरीदें ये चीजें

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। वहीं यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा आ रही और कांग्रेस का जहाज डूब रहा : शेखावत