64 देशों के राजनयिक कोविड-19 की वैक्सीन का जायजा लेने हैदराबाद पहुंचे

कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 64 देशों के राजनयिक आज हैदराबाद पहुंच गए। वे भारत बायोटेक (Bharat Biotech) और बीई लिमिटेड (Biological E Limited) का दौरा करेंगे। पहले यह दौरा 4 दिसंबर को ही होना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।

देश में मंगलवार को 32 हजार 61 नए केस आए। यह लगातार 10वां दिन रहा जब 40 हजार से कम मरीज मिले और 36 हजार 537 मरीज ठीक हो गए, जबकि 402 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4899 की कमी आई। बीते 10 दिनों में 75 हजार 654 एक्टिव केस कम हुए हैं।

देश में अब तक 97.35 लाख केस आ चुके हैं, 92.14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.41 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। अब कुल 3.77 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 3188 लोग संक्रमित पाए गए। 3307 लोग रिकवर हुए और 57 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 97 हजार 112 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22 हजार 310 मरीजों का इलाज चल रहा है। 5 लाख 65 हजार 39 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9763 हो गई है।

यहां मंगलवार को 1345 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1497 लोग रिकवर हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 17 हजार 302 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 280 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 664 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3358 हो गई है।

पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 1325 लोग संक्रमित पाए गए। 1531 लोग रिकवर हुए और 15 की जान चली गई। अब तक 2 लाख 21 हजार 493 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14 हजार 172 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 3 हजार 311 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4110 हो गई है।