कन्याओं को वस्त्र और किसानों को बांटे सम्मान निधि पत्र

राजसमन्द। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह के तहत ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद कनकमल कटारा, विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद महाराज कुंवर हर्षवर्धन सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, सभापति अमृतलाल कलासुआ, जिला प्रमुख सूर्या अहारी तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभु पंडया ने की। सभापति अमृतलाल कलासुआ के सौजन्य से 71 कन्याओं को वस्त्र उपहार स्वरूप दिए।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र देकर किसानों का सम्मान किया। सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि आज हम ऐसे प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे है जिसने इस देश में वर्षों से लम्बित समस्याओं का निराकरण किया।

कश्मीर से धारा 370 हटाना, किसानों की हक, तीन तलाक जैसे कि समस्याओं का निराकरण किया। कार्यक्रम को राज्य सभा सांसद हर्षवर्धन सिंह , प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, सेवा सप्ताह कार्यक्रम के जिला संयोजक गजेंद्र सिंह, पूर्व जिला प्रमुख माधवलाल वरहात, शांतिलाल पंडया, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नारायणसिंह, तजेंग पाटीदार ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वेलजी पाटीदार, सुरेश फलोजिया, उपसभापति सुदर्शन जैन, प्रधान जयप्रकाश पारगी, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष, पार्षद, जिला परिषद सदस्य, महामंत्री किसान, कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री इंद्रवीर सिंह ने किया एवं आभार नानुराम परमार ने व्यक्त किया।

अनुराग कटारा ने बताया कि युवाओं में राष्ट्रीय चेतना संगोष्ठी कार्यक्रम रखा गया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने बताया कि आज जनसंघ का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय तथा देश में विकास की पूरी विश्व में डंका बज रहा है। आने वाले समय मे भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा।

मोदी द्वारा देश के सभी नागरिकों लिए जनहितकारी केंद्रीय योजनाओं को लागू किया है जिसमे उज्ज्वला योजना, विद्युतीकरण योजना, स्वच्छता अभियान तथा सड़कों का निर्माण एक अनूठा उदाहरण हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में बना स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पूरे विश्व में प्रख्यात हैं। सुशील कटारा ने युवाओं को सकारात्मक मार्ग पर चलने, माता पिता की सेवा करने एवं अनुशासन में रहकर जीवन को सर्वश्रेष्ठ मूल्यों के साथ जीने की शपथ दिलाई।

पुनाली। भाजपा युवा मोर्चा मंडविया मंडल अध्यक्ष शिवलाल परमार व पंसस जया परमार ने अपने वार्ड में पौधरोपण किया। जिसमें वार्ड के सदस्य देवीलाल परमार, देवा परमार, लालू परमार, नारायण परमार, धनराज परमार, राकेश परमार, शंकर कलासुआ, प्रभुलाल ननोमा, जितेंद्र ननोमा, थावरा परमार, दीपिका, सुशीला मौजूद थे।

चीखली। भाजपा मंडल चीखली में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर फल, बिस्किट एवं मास्क वितरण किया। मंडल अध्यक्ष यशवन्तसिंह चौहान, उपाध्यक्ष कांतिलाल पाटीदार, कुआं मंडल प्रभारी मोहन पाटीदार, हसमुख पंचाल, कांतिलाल अहारी, राजेश पाटीदार, नीतेश पाटीदार, डायालाल पाटीदार आदि मौजूद थे।

बड़ौदा। कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पौधरोपण कर वैक्सीन कैंप में आए लोगों को फल वितरित िकए। वहीं, गांधी जयंती परबस स्टैंड क्षेत्र में पौधरोपण का संकल्प लिया। भगवान जोशी, निक्कू जैन, भरत मीणा, संजय जोशी, अंकेश जैन, दीपक कलाल, हेमंत जोशी, यश माली, नाथूलाल सुथार, डॉ राजेश शर्मा मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-जगदीशजी ने घाट पर किया स्नान, रामरेवाड़ी परिसर में ही निकाली