जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान का 51 किलो की माला से हुआ स्वागत

छोटे से छोटा कांग्रेस कार्यकर्ता मेरे रीढ़ की हड्डी है : जिलाध्यक्ष सलीम खान

जोधपुर। जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान का 51 किलो की माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भव्य स्वागत समारोह गुलजारपुरा मोहल्ला विकास समिति व कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

जिसमें शहर विधायक मनीषा पंवार, उप महापौर करीम जॉनी, प्रोफेसर अय्यूब खान, पूर्व पार्षद छोटू उस्ताद, अतीक सिद्दीकी चीफ कॉ-ऑडिनेटर कांग्रेस सेवादल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

अतीक सिद्दीकी चीफ कॉ-ऑडिनेअर कांग्रेस सेवादल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर शहर जिला कांग्रेस उत्तर के जिलाध्यक्ष पद पर सलीम खान को नियुक्ति प्रदान करने पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय गुलजारपुरा चौक, हज हाउस के पास भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान को 51 किलो की माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सलीम खान ने स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि छोटे से छोटा कांग्रेस कार्यकर्ता मेरे रीढ़ की हड्डी है। जिनकी बदौलत आज में इस मुकाम पर पहुँचा हूँ। उन सभी कार्यकर्ताओं का में शुक्रगुजार हुँ। जिन्होंने मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ा हर समय मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले किसी मुसीबत के समय मेरा साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने ने कहा कि आगे भी मुझे इसी तरह से सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलता रहेगा ऐसी में उम्मीद करता हूँ।

वहीं शहर विधायिका मनीषा पंवार ने स्वागत समारोह में कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा छोटे से कांग्रेस कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष पद सौंपा। जो वर्षों से कांग्रेस की सेवा करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इसके लिए में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूँ।