छठ पूजा में इन फलों को रखना ना भूलें

छठ पूजा
छठ पूजा

इनके बिना अधूरी रहगी पूजा, डलिया में जरूर रखें ये फल!

नई दिल्ली। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाले छठ पर्व पर उसके प्रसाद का विशेष महत्व है। छठ पूजा में कुछ विशेष फल चढ़ाए जाते हैं जिसके बिन छठ का व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं छठी मइया का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें कौन से फल चढ़ाने चाहिए।

नारियल

नारियल
नारियल

छठ के त्योहार में नारियल चढ़ाने का विशेष महत्व माना जाता है । नारियल को श्रीफल माना जाता है। कहते हैं इसे चढ़ाने से घर में लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। गन्ना
गन्ना छठी मईया के प्रिय फलों में से एक है। छठ में कई लोग गन्ने का घर बनाकर उसमें पूजा करते हैं। कहते हैं ऐसा करने से छठी माता सुख-समृद्धि लाती है। छठ पूजा में गन्ने से बने गुड़ का भी प्रसाद बनता है।

गन्ना

गन्ना
गन्ना

गन्ना छठी मईया के प्रिय फलों में से एक है। छठ में कई लोग गन्ने का घर बनाकर उसमें पूजा करते हैं। कहते हैं ऐसा करने से छठी माता सुख–समृद्धि लाती है। छठ पूजा में गन्ने से बने गुड़ का भी प्रसाद बनता है।

केला

केला
केला

हिन्दू मान्यता के अनुसार केले में श्री हरि विष्णु का वास है। केला भगवान विष्णु का भी प्रिय फल है। केले को शुद्ध फल माना जाता है। छठी मईया का प्रिय फल होने के कारण उन्हें प्रसन्न करने के लिए केला चढ़ाया जाता है।डाभ

नींबू

नींबू
नींबू

डाभ नींबू सामान्य नींबू से आकार में बड़ा होता है। ये नींबू छठी मईया को विशेष रूप से पंसद है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए डाभ नींबू प्रसाद में अवश्य चढ़ाना चाहिए।

सिंघाड़ा

सिंघाड़ा
सिंघाड़ा

छठ पूजा के दौरान सिंघाड़े भी छठी मईया पर चढ़ाए जाते हैं। सिंघाड़ा पानी में उगने वाला ऐसा फल है जिसे छठी मैया को चढ़ाने से वह पूरे परिवार को अपना आशीर्वाद देती हैं।

सुपारी

सुपारी
सुपारी

हिंदू धर्म में कोई भी पूजा बिना सुपारी के अधूरी मानी जाती है। सुपारी माता लक्ष्मी के प्रिय फल के रूप में जाना जार है। यही कारण है कि छठी माता को भी सुपारी जरूर अर्पित की जाती है। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें : हे छठ मइया… नहाय-खाय के साथ छठ पूजा शुरू