
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन, नर्वस सिस्टम के सही तरीके से काम करने और ब्लड क्लॉट बनाने में अहम भूमिका निभाता है। जब शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इस स्थिति को हाइपोकैल्सीमिया कहा जाता है। आजकल की खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण कैल्शियम की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। यदि समय रहते इसकी पहचान न की जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती है। आइए जानते हैं कैल्शियम की कमी होने पर शरीर में दिखने वाले 6 अहम लक्षण। ना होने दें कैल्शियम की कमी, हड्डियों को पहुंचता है नुकसान, ये हैं लक्षण
कैल्शियम की कमी के लक्षण
हड्डियों में दर्द और कमजोरी

कैल्शियम की कमी का सबसे पहला और साफ लक्षण हड्डियों में दर्द और कमजोरी महसूस होना है। कैल्शियम हड्डियों के निर्माण और मजबूती के लिए जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, जोड़ों में दर्द और फ्रैक्चर होने का रिस्क भी बढ़ जाता है।
मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द
कैल्शियम मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन और रिलैक्सेशन के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। खासकर रात के समय पैरों की मांसपेशियों में अचानक ऐंठन होना कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार आदिवासियों का हक बचाने में नाकाम : राहुल गांधी