ये योगासन करने से शरीर रहेगा फिट, मिलेंगे 6 फायदे

शरीर फिट

योगा हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। ये हमें फिट रखने में मदद तो करता ही है, साथ ही रोगों से भी दूर रखता है। कहते हैं कि अगर बीमारियों से छुटकारा पाना है तो योगा जरूर करना चाहिए। ऐसे कई आसन हैं जो आपको मेंटली फिजिकली हर तरह से आपको सेहतमंद रखते हैं। ऐसा ही एक असरदार आसन गोमुखासन है। गोमुखासन एक ऐसा आसन है, जो हमारी कई बीमारियों को छूमंतर करने में सक्षम होता है। स्वस्थ शरीर के लिए यह बेहद जरूरी है। यह शरीर के अंदर मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ मन को शांत व एकाग्रचित करता है। इससे वजन कम होने के साथ ही मांसपेशियां मजबूत होती है। यह योग मुद्रा शरीर के कई हिस्सों पर काम करती है और खासतौर पर फिटनेस को बेहतर करने में बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

गोमुखासन क्या है?

गोमुखासन
गोमुखासन

‘गोमुख’ का अर्थ होता है गाय का चेहरा या गाय का मुख। इस आसन में पांव की स्थिति बहुत हद तक गोमुख की आकृति जैसे होती है इसीलिए इसे गोमुखासन कहा जाता है। यह महिलाओं के लिए अत्यंत लाभदायक आसन है। साथ ही गठिया, कब्ज, मधुमेह और कमर में दर्द होने पर भी यह आसन बेहद लाभप्रद है।

गोमुखासन करने के फिटनेस से जुड़े फायदे

मसल्?स को करे स्ट्रेच: गोमुखासन आपके कंधों, बाजुओं, जांघों और हिप्स के मसल्स को स्ट्रेच करता है। इससे शरीर में लचीलापन आता है और जकडऩ दूर होती है।
शरीर के पोस्चर में सुधार: जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनके लिए यह आसन बेहद फायदेमंद है। यह रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में मदद करता है और शरीर का पोस्चर सुधरता है।
वेट लॉस में फायदेमंद: इस आसन से शरीर के निचले हिस्से, खासतौर पर जांघों और हिप्स पर काम होता है। यह धीरे-धीरे वहां जमी फैट को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे शरीर शेप में आता है।
मानस?िक सुकून द?िलाए: फिटनेस सिर्फ शरीर की नहीं, दिमाग की भी होती है। गोमुख आसन गहरी सांसों और एकाग्रता के साथ किया जाता है, जिससे तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है।
श्वसन तंत्र को करता है मजबूत: इस आसन के दौरान गहरी सांस लेने की प्रक्रिया आपके फेफड़ों को मजबूत बनाती हैं, जिससे आपकी सांस लेने की क्षमता बढ़ती है।
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में मददगार: अगर आप रोजाना गोमुखासन करते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगनहर परियोजना के शिवपुर हैड का किया निरीक्षण