
महिला प्रकोष्ठ के दीपोत्सव का आगाज, रंगोली, मेहंदी, थाली सजाओं प्रतियोगिता हुई
प्रतापगढ़। एपीसी महाविद्यालय में दीपोत्सव साप्ताहिक शृंखला के अंतर्गत गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. संजय गील ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित महिला प्रकोष्ठ के साझे में प्रथम दिवस रंगोली, मेहंदी, थाली और गृह साज सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 150 से अधिक संभागियों ने भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से भाग लेकर भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत रंगोली का निर्माण करते हुए कोविड 19 जागरूकता, जनसंख्या नियंत्रण, धरती बचाओ, नारी शिक्षा, नारी सुरक्षा, पर्यावरण बचाओ आदि सामाजिक संदेशों से प्रेरित रंगोलियां बनाई। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली एंड ग्रुप, द्वितीय रवि एंड ग्रुप व तृतीय स्थान आरती एंड ग्रुप ने प्राप्त किया।
मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कविता साहू, द्वितीय रानू बैरागी तथा तृतीय स्थान निशा ग्रुप को दिया गया। थाली सज्जा में प्रथम स्थान पर चेतना मीणा रहीं। इस अवसर पर चक्रपाणि चौहान, निरंजन वैष्णव, अतिशय जैन, यश गांधी, रेणु शर्मा, सरोज राठौर, भावना सोनी, शाहीन रंगरेज, शिखा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

एपीसी महाविद्यालय में दीपोत्सव साप्ताहिक शृंखला के अंतर्गत गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. संजय गील ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित महिला प्रकोष्ठ के साझे में प्रथम दिवस रंगोली, मेहंदी, थाली और गृह साज सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 150 से अधिक संभागियों ने भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से भाग लेकर भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत रंगोली का निर्माण करते हुए कोविड 19 जागरूकता, जनसंख्या नियंत्रण, धरती बचाओ, नारी शिक्षा, नारी सुरक्षा, पर्यावरण बचाओ आदि सामाजिक संदेशों से प्रेरित रंगोलियां बनाई। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली एंड ग्रुप, द्वितीय रवि एंड ग्रुप व तृतीय स्थान आरती एंड ग्रुप ने प्राप्त किया।
मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कविता साहू, द्वितीय रानू बैरागी तथा तृतीय स्थान निशा ग्रुप को दिया गया। थाली सज्जा में प्रथम स्थान पर चेतना मीणा रहीं। इस अवसर पर चक्रपाणि चौहान, निरंजन वैष्णव, अतिशय जैन, यश गांधी, रेणु शर्मा, सरोज राठौर, भावना सोनी, शाहीन रंगरेज, शिखा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-वल्लभनगर में प्रचार थमा तो खाचरियावास और बेनीवाल ने बरसाए सियासी तीर, किए जीत के दावे