गर्मी में खूब खाएं तरबूज, नहीं होगी पानी की कमी

तरबूज
तरबूज

तरबूज से बनी डिश को भोजन में शामिल करने से गर्मी नहीं आएगी पास

गर्मियों के मौसम में शरीर को ज्यादा हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। इसके लिए तरबूज बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। साथ ही इस खाने से शरीर हाईड्रेट रहता है। इसलिए आज हम आपको तरबूज के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, कि आखिर तरबूज खाने से क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। इसमें पानी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो आपको डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन कम करने में भी सहायक है। चाहें तो आप तरबूजे से कई तरह की रेसिपीज भी बना सकते हैं। जिनका लुत्फ आप गर्मियों में उठा सकते हैं।

तरबूज की कुल्फी

तरबूज की कुल्फी
तरबूज की कुल्फी

सामग्री

  • बिना बीज का कटा हुआ तरबूज, 2 बड़ी चम्मच चीनी, 15 से 20 ब्लैकबेरीज, एक चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी नमक।

बनाने की विधि

  • सबसे पहले सभी सामग्रियों को पीस लें। फिर सांच में एक-दो ब्लैकबेरीज डालने के बाद इस मिश्रण को भरें। अब इसे फ्रिज में रख दें। कुछ घंटों बाद सांचे से कुल्फी निकालकर इसका आनंद ले सकते हैं।

तरबूज का शरबत

तरबूज का शरबत
तरबूज का शरबत
  • कटा हुआ तरबूज, एक-दो बड़ा चम्मच चीनी, एक टी स्पून नींबू का रस, पुदीने के पत्ते।

बनाने की विधि

  • सबसे पहले तरबूज के टुकड़ों को 8-10 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करें। फिर इस मिश्रण में चीनी और नींबू का रस मिलाएं। इसमें पुदीने के पत्ते मिलाए और शरबत का आनंद लें।

तरबूज मिल्कशेक

तरबूज मिल्कशेक
तरबूज मिल्कशेक

सामग्री

  • तरबूज के टुकड़े, एक-दो कप दूध, एक चम्मच चीनी

बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए ब्लेंडर में सारी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं। अब इस ड्रिंक को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। कुछ देर बाद इसका सेवन करें।

तरबूज-स्ट्रॉबेरी का जूस

सामग्री

  • कटे हुए तरबूज, एक कप दही, एक-दो चम्मच शहद, स्ट्रॉबेरी

बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज और स्ट्राबेरी को ग्राइंड कर लें। इसमें शहद और दही अच्छी तरह फेंट मिलाएं। तैयार है तरबूज और स्ट्रॉबेरी का जूस।

यह भी पढ़ें : गर्मियों में घूमने जा रहे हो तो ऐसे दिखें स्टाइलिश, लगोगे झक्कास