
फल खाने के बहुत से तरीके होते हैं। कोई फलों को सिंपल तरीके से खाता है, तो कोई फलों में नमक या चीनी डालकर खाता है। ज्यादातर लोगों में ये आदत देखी गई है कि वो फलों के स्वाद को बढ़ाने के लिए काला या सेंधा नमक डालते हैं। इसके अलावा कुछ लोग चाट मसाला डाल कर भी खाते हैं। जबकि कुछ लोग खट्टे फलों में मीठा मिलाकर उसके खट्टेपन को बैलेंस करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों में नमक या चीनी मिलाना कितना नुकसानदेह होता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आज से ही अपनी इस आदत को बदल लीजिए।
फलों पर नमक छिडकक़र खाने के क्या नुकसान हैं?

- फलों पर नमक छिडक़ कर खाने से उनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
- फलों के साथ नमक के सेवन से किडनी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
- फलों में नमक मिलाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है, जिससे शरीर में सूजन भी आ सकती है।
- अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो फलों में नमक मिलाकर खाने की गलती कभी न करें। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
- दिल के मरीजों को भी फल के साथ नमक बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। फल पर नमक डालते ही पानी निकलने लगता है, जिससे फलों में मौजूद पोषण कम हो जाते हैं।
फल को खाने का सही तरीका क्या है?

- एक बार में एक ही फल खाएं।
- फू्रट चाट खाना पसंद करते हैं, तो मीठे और खट्टे फलों को न मिलाएं।
- खट्टे और मीठे फलों का सलाद एक साथ नहीं खाना चाहिए।
- फलों को काटने के एक घंटे के अंदर खा लेना चाहिए।
- लंबे समय तक रखे फलों में भी पोषक तत्व कम होने लगते हैं।
यह भी पढ़ें : हिन्दुत्व के एजेंड़े पर राजस्थान में चुनाव लड़ेगी शिवसेना : चंद्रराज सिंघवी