भाजपा सशक्त मंडल अभियान की कार्यशाला में बूथ कमेटी गठन पर जोर

बूंदी। भाजपा के ‘सशक्त मण्डल अभियान’ की हिंडोली विधानसभा की कार्यशाला बुधवार को कुम्हला बालाजी प्रागण में आयोजित हुई। भाजपा जिला प्रवक्ता मनीष पाटनी ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष व सशक्त मंडल अभियान के जिला प्रभारी हेमराज मीणा मुख्य वक्ता रहे जिसमें ने उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ, मण्डल व शक्ति केन्द्र की संरचना को सुदृढ करने का हमें कार्य करना है।

हिंडोली विधानसभा की कार्यशाला को संबोधित करते हुये हेमराज मीणा ने कहा कि भारतवर्ष में भाजपा के अग्रणी सशक्त मण्डल अभियान का आगाज राजस्थान से हुआ है, जो पार्टी की मजबूती के लिये बहुत अच्छी पहल है और यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा जिला, मंडल और बूथों पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन, धरने प्रदर्शन कर रही है और पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है

भाजपा जिला अध्यक्ष छितर लाल राणा ने कहा कि ने कहा कि सभी सवालों का जवाब एक सशक्त संगठन होता है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये सशक्त मंडल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंडल, बूथ व पन्ना इकाइयों की मजबूती के लिये जिले भर में विशेष कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेंद्र श्रृंगी, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जेथल्या, जिला प्रवक्ता मनीष पाटनी,जिला उपाध्यक्ष सीताराम सैनी,जिला मंत्री संपत जैन,नैनवा मंडल प्रवासी मदन गुर्जर, दबलाना मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा,पेच की बावड़ी मंडल अध्यक्ष बाबू लाल मीना, नैनवा शहर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,नैनवा ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र नागर, देई अध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा, बसोली अध्यक्ष पुरषोत्तम सोमाणी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश जैन,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पोखर लाल नागर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चौथमल सैनी, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत वर्मा ,प्रेम जांगिड़,पुरषोत्तम मंगल आदि उपस्थित रहे । इस दौरान सशक्त मंडल कार्यशाला अभियान की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

यह भी पढ़े-स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूर्ण समर्पित होकर कार्य करना होगा : डॉ. नवनीत शर्मा