पुलिस और डकैत केशव गुजर्र के बीच मुठभेड़, एक कांस्टेबल के सीने में लगी कई गोलियां, हालत गंभीर

धौलपुर। जिले में सोने के गुर्जा जंगलों में सोमवार सुबह पुलिस और डकैत केशव गुर्जर के बीच मुठभेड़ हो गई। डकैतों की फायरिंग में एक कांस्टेबल के सीने पर कई गोलियां लगी है। उसकी हालत गंभीर है। जिसे पहले अलवर रैफर किया गया। अब हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जयपुर लाया गया है।

पुलिस को रविवार शाम डकैत के बार में जानकारी मिली थी। इसके बाद देर रात सर्च अभियान चलाया गया। जिसके तहत जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की गई थी। इस दौरान डकैत केशव गुर्जर के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें सदर थाने में तैनात कांस्टेबल अवधेश शर्मा को गोली लगी है। इसके बाद अवधेश को सीरियस हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। जिसे अब जयपुर लाया गया है। वहीं, डकैत रात के अंधेरे में फरार हो गया।

वहीं, डकैत को पकडऩे के लिए जंगल में बड़ी संख्या में पुलिसबल भेज दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए खुद एसबी केशर सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस द्वारा जंगल को चारों तरफ से घेर लिया गया है।

कांस्टेबल को ह्र पॉजिटिव खून की आवश्यकता

मुठभेड़ में घायल अवधेश शर्मा को कई जगह गोली लगने से उनकी हालत काफी गंभीर है। साथ ही उन्हें काफी मात्रा में ह्र पॉजिटिव खून की आवश्यकता है। इसके लिए पुलिस द्वारा मैसेज के जरिए सहायता की अपील की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई रक्त देने का इच्छुक हो तो तुरंत पुलिस लाइन में संपर्क करें।

गौरतलब है कि जिले में दस्यु उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी केशव गुर्जर के साथियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। करीब 5 महीने पहले केशव गुर्जर को हथियार एवं राशन सामग्री पहुंचाने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें-मल्टी स्टेट कॉपरेटिव सोसायटियों पर कार्रवाई की मांग