महामारी के दौरान बंद रहा यूरोप अब पर्यटकों के लिए धीरे-धीरे खुलने लगा, कई देशों की अनलॉक प्रक्रिया शुरू

कोरोना महामारी के चलते पर्यटकों के लिए बंद रहा यूरोप अब धीरे-धीरे खुल रहा है। करीब एक साल बाद यूरोप में अमेरिका और अन्य देशों के पर्यटकों के लिए अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, पर्यटकों को कुछ नियम-कायदों का ख्याल रखना होगा। यूरोप पिछले साल कोरोना महामारी का हॉटस्पॉट था।

हालांकि वहां जैसे-जैसे टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है, महामारी की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। यहां पर कई देश घूमने पर लागू प्रतिबंधों को हटा चुके हैं या हटा रहे हैं। इनमें से ब्रिटेन तो ज्यादातर आबादी को टीकाकरण के बाद पूरी तरह अनलॉक की स्थिति में है।

सरकार की योजना 21 जून से ब्रिटेन को अनलॉक करने की है। यूरोप के 30 में से 20 देश अनलॉक हो रहे हैं। कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले इटली, स्पेन और फ्रांस में होटल, रेस्त्रां, पर्यटन स्थल और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को नियम-शर्तों के साथ खोला जा रहा है। एक हफ्ते में प्रमुख गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है मार्च 2020 में पहली बार यूरोपीय संघ के दरवाजे बाहरी दुनिया के लिए कोरोना की वजह से बंद किए गए थे।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान असेंंबली में सरकार समर्थित विधेयक पारित, कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देगा