दस प्रतिशत किसानों को भी नहीं मिली पेंशन : दीप्ति किरण माहेश्वरी

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान सरकार किसानों के कल्याण के लिए बड़ी-बड़ी बाते करते है। मुख्यमंत्री एवं अन्य कांग्रेस नेता आए दिन किसान आंदोलन पर केन्द्र सरकार पर मिथ्या दोषारोपण करते रहते है। किन्तु प्रदेश सरकार किसानों के लिए की गई घोषणाओं के प्रति तनिक भी गंभीर नहीं है।

विधायक दीप्ति ने सीमान्त एवं लघु कृषक वृद्धजन पेंशन योजना में लाभान्वितों की संख्या के बारे में अतारांकित प्रश्न पूछा था। प्रदेश सरकार ने बताया कि योजना में 2.65 लाख किसानों को पेंशन दी जा रही है। राजस्थान में लघु एवं सीमांत श्रेणी में 62 प्रतिशत किसान आते है। राज्य में 47 लाख लघु एवं सीमान्त किसान है। 20 लाख किसान 58 वर्ष से अधिक आयु के है। किन्तु अभी तक पेंशन केवल 2.65 लाख किसानों को ही दी गई है।

विधायक दीप्ति ने बताया कि राजसमंद जिले की स्थिति तो गंभीर है। राजसमंद के विधानसभा क्षेत्र भीम में 620, कुम्भलगढ़ में 705, नाथद्वारा में 406 एवं राजसमंद में 938 किसानों को ही पेंशन दी जा रही है। स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार में किसानों के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता नहीं है।

विधायक दीप्ति ने मांग की प्रदेश सरकार पेंशन योजना के स्थान पर केन्द्र सरकार की तरह ही 9000 रु. प्रति वर्ष सम्मान निधि दें।

यह भी पढें-अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ खेमराज समिति को नहीं करेगा स्वीकार