पं. उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलकर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया

बांसवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को श्रीनाथ आश्रम शक्ति केंद्र में मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव का सानिध्य मिला। मुख्य वक्ता मनोहर पटेल ने कहा उपाध्याय जी के पिता के निधन होने के बाद उनका लालन-पालन ननिहाल में मामा राधारमण के यहां राजस्थान के गंगापुर सिटी में हुआ।

संघ के प्रचारक थे अनुकूल परिस्थितियों के बाद भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं छोड़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष नगर मंडल प्रभारी मनोहर त्रिवेदी ने कहा कि भारत की सनातन विचारधाराओं को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्मक ,मानववाद नामक विचारधारा दी है।

समाजसेवी नगेंद्र चावल वाले ने कहा ने की उपाध्याय जी का कार्य व्यक्तिनिष्ठ नहीं बल्कि तत्व निष्ठ था उन्होंने सदैव आदर्शों पर बल दिया। इस अवसर पर प्रधान निर्मला मकवाना, नगर मंडल अध्यक्ष नीलेश जैन, नगर महामंत्री युगल उपाध्याय, अशोक शर्मा, कन्हैयालाल राठौर, शारदा परमार, गजेंद्र सिंह चौहान ,गोपाल लालवानी, रमेश पंवार, भीम सिंह दोसी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल, पंकज मालोत, नगर मंत्री अब्बास मद्रासी, मिलन पंड्या, सुरेश पंड्या, महेंद्र शाह, पार्षद राजू गहलोत, आशा बागड़ी, गंगाराम तेली, भंवर सिंह आदि मौजूद थे।

भाजपा ग्रामीण मंडल बांसवाड़ा ने शनिवार को जनसंघ के नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाई। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलकर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री लालसिंह पाटीदार ने कहा कि उपाध्याय के प्रखर राष्ट्रवाद व अंत्योदय की विचारधारा के पदचिह्नों पर चल कार्यकर्ता पिछड़े, वंचितों के उत्थान के लिए कार्य करे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय पंड्या ने की। विशिष्ट अतिथि रूपलाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याण की योजनाएं दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत आधारित समाज के अंतिम पायदान के उत्थान को समर्पित है।

जिपस सदस्य हकरू मईड़ा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी के अनुरूप कार्यकर्ता समाज में अपनी छवि बनाए व संगठन को अपने क्षेत्र में व्यापक बनाए। जिला परिषद सदस्य एडवोकेट राजेश कटारा ने कहा कि दीनदयाल दूरदर्शी, महान चिंतक, अंत्योदय के प्रणेता थे, उन्होंने जाति आधारित राजनीति नहीं की।

कार्यक्रम को पूर्व प्रधान दूधालाल मईड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य बलवंत पंचाल, मंडल उपाध्यक्ष सूर्यकरण दायमा, बड़वी सरपंच रावजी मईड़ा, सालिया के पूर्व सरपंच गना चरपोटा, गणेश डामोर, लालजी पाटीदार, लाला सोलंकी , कमलेश डामोर, छगनलाल बुनकर, डूंगरलाल बुनकर, जगदीश पाटीदार, शंभुलाल दायमा, जितेंद्र डिंडोर, नरसिंह मईड़ा, आबूलाल मईड़ा, मानसिंह पटेल, पुनिया मईड़ा, रणछोड़ लोधा, जितेंद्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।

भाजपा ग्रामीण मंडल बांसवाड़ा ने शनिवार को जनसंघ के नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाई। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलकर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री लालसिंह पाटीदार ने कहा कि उपाध्याय के प्रखर राष्ट्रवाद व अंत्योदय की विचारधारा के पदचिह्नों पर चल कार्यकर्ता पिछड़े, वंचितों के उत्थान के लिए कार्य करे।

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय पंड्या ने की। विशिष्ट अतिथि रूपलाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याण की योजनाएं दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत आधारित समाज के अंतिम पायदान के उत्थान को समर्पित है। जिपस सदस्य हकरू मईड़ा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी के अनुरूप कार्यकर्ता समाज में अपनी छवि बनाए व संगठन को अपने क्षेत्र में व्यापक बनाए।

जिला परिषद सदस्य एडवोकेट राजेश कटारा ने कहा कि दीनदयाल दूरदर्शी, महान चिंतक, अंत्योदय के प्रणेता थे, उन्होंने जाति आधारित राजनीति नहीं की। कार्यक्रम को पूर्व प्रधान दूधालाल मईड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य बलवंत पंचाल, मंडल उपाध्यक्ष सूर्यकरण दायमा, बड़वी सरपंच रावजी मईड़ा, सालिया के पूर्व सरपंच गना चरपोटा, गणेश डामोर, लालजी पाटीदार, लाला सोलंकी , कमलेश डामोर, छगनलाल बुनकर, डूंगरलाल बुनकर, जगदीश पाटीदार, शंभुलाल दायमा, जितेंद्र डिंडोर, नरसिंह मईड़ा, आबूलाल मईड़ा, मानसिंह पटेल, पुनिया मईड़ा, रणछोड़ लोधा, जितेंद्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़े-गायत्री शक्तिपीठ के साधना शिविर में सीख रहे हैं आध्यात्मिक व शारीरिक लाभ के तरीके