पूर्व चिकित्सा मंत्री जकिया इनाम का 71 वर्ष की उम्र में निधन

जिले में अब तक जकिया ही एकमात्र महिला थी, जो तीन बार विधायक चुनी गईं

टोंक। पूर्व चिकित्सा मंत्री जकिया का बीती देर रात जयपुर में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं। उन्होंने जयपुर के आरयूएचएस में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही टोंक विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे 71 वर्ष की थी।

एकमात्र महिला जो तीन बार विधायक रहीं

टोंक जिले में अब तक जकिया ही एकमात्र महिला थी, जो तीन बार विधायक चुनी गईं। वे मूल रूप से बिलासपुर (छत्तीसग?) की रहने वाली थीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेसियों ने जकिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सात जुलाई 1959 को बिलासपुर में पैदा हुईं जकिया की शादी टोंक के डॉक्टर इनाम से हुई थी।

चिकित्सा और महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं

जकिया चिकित्सा मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री भी रही। 1985 में पहली बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में भाग्य आजमाया और विधायक बनीं। 1985, 1990, 1998, 2003, 2008 एवं 2013 में वे कांग्रेस उम्मीदवार रहीं। 1993 के चुनाव में उनको टिकट नहीं मिला।

1998, 2008 में विधायक रहीं

साल 1998, 2008 में वे विधायक बनीं। साल 2013 के चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा तथा 2018 में उनको टिकट नहीं मिला। पूर्व मंत्री जकिया 7 जुलाई 1949 में पैदा हुई।

यह भी पढ़ें-गहलोत बोले- आईसीयू, वेंटिलेटर्स और ऑक्सीजन बेड बढ़ाने में कोई कमी नहीं रखें