राज्यपाल से आर.पी.एस.सी. अध्यक्ष डॉ. यादव की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से रविवार को यहां राजभवन में राजस्थान लोक सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र सिंह यादव ने मुलाकात की।  राज्यपाल कलराज मिश्र से डॉ. यादव की यह शिष्टाचार भेंट थी। डॉ. यादव को हाल ही में राज्यपाल मिश्र द्वारा जारी आदेशों से राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।  

डीजीपी भूपेंद्र सिंह यादव की वीआरएस अर्जी को राजस्थान सरकार द्वारा बुधवार को मंजूर कर लिया गया और वीआरएस की अर्जी मंजूर करने के साथ ही उन्हें एक नई जिम्मेदारी सौंपते हुए आरपीसी का नया चेयरमैन भी नियुक्ति किया गया।