गौतम किचलू की हुई अभिनेत्री काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने मुंबई के होटल में 30 अक्टूबर को सात फेरे लिए। शादी के दौरान काजल ने ब्राइट रेड लहंगा पहना तो वहीं गौतम ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनीं। शादी के जोड़े में काजल बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। शादी की रस्मों के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

नए घर की फोटो भी कर चुके हैं शेयर

शादी से पहले संगीत की रस्म हुई जिसमें निशा और काजल अग्रवाल के साथ गौतम के दोस्तों ने परफॉर्म किया। परिवार और खास दोस्तों के बीच हुई इस शादी में कोविड 19 के सारे नॉर्म्स फॉलो किए गए। खबरें हैं कि शादी के बाद दोनों मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।

काजल ने दुल्हन बनने से पहले एक फोटो शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में काजल दुल्हन बनते हुए नजर आ रही हैं। हाथों में चूढ़ा पहने और मांग टीका पहने काजल एकदम शांत बैठी हैं। काजल के पीछे उनका लहंगा दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- तूफान से पहले की शांति।

वेन्यू जाने से पहले मीडिया के सामने आईं थीं काजल

इसके पहले खूबसूरत दुल्हन काजल अग्रवाल मीडिया के सामने आईं। काजल के साथ उनकी मां विनय भी थीं। काजल ने पिंक सूट पहना था, साथ ही उनके हाथों में ट्रेडीशनल चूड़ा पहना हुआ था, जो रुमाल से कवर था।