गहलोत ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई

इस बैठक में विधानसभा सत्र बुलाने पर चर्चा होगी

जयपुर। राजस्थान में सियासी घटनाक्रम का आज 16वां दिन है। विधानसभा सत्र बुलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की मीटिंग बुलाई है। खबर है कि वे विधायकों के साथ फेयर मोंट होटल में बैठक भी कर सकते हैं। उधर, कांग्रेस आज भाजपा के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

उधर, मुख्यमंत्री गहलोत विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर अड़े हैं। उन्होंने शुक्रवार देर रात 1 बजे तक कैबिनेट की बैठक की। तीन घंटे चली बैठक में राज्यपाल कलराज मिश्र की आपत्तियों पर चर्चा की गई। क्या फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें-भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन जारी

इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले दोपहर को मुख्यमंत्री और विधायकों ने 5 घंटे राजभवन में धरना दिया था। 27 साल पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री भेरौसिंह शेखावत ने ऐसा किया था। 1993 में वे राजभवन में धरने पर बैठ गए थे।