
झुंझुनूं। क्षेत्र की शहीद मोहरसिंह काजला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरडिया में शुक्रवार को किशोरी शैक्षिक मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेन्द्र कुमार सुरोलिया ने बताया कि राजस्थान शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राज्य के समस्त शिक्षण संस्थाओं में किशोरी शैक्षिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। किशोरी शैक्षिक मेले का उद्घाटन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार सुरोलिया ने की।
मेला संयोजक सुनिता पारीक व सह प्रभारी पुष्पा चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। मेले में विद्यालय व इसके अधीनस्थ विद्यालयों की 50 छात्राओं नें चार्ट, मॉडल चित्र बनाकर अपना कौशल दिखाया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की हौसला अफजाई की तथा विद्यालय की आईसीटी लैब का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा िक यह विद्यालय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का एक प्रभावशाली केंद्र विकसित हुआ है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. सुमेर कालश ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सागरमल गुर्जर, वेद प्रकाश आदित्य, व्याख्याता वीरेन अवाना, सुरेश मीणा, रामसिंह यादव, सुरेश टेलर, सीताराम खन्ना, ओमप्रकाश नायक, रीना कुमारी और भोलाराम मोखरिया मौजूद थे।
मंडावा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भारू में शुक्रवार को किशोरी मेले का शशि कुमार भारू की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। भारू ने बताया कि बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए सामुहिक प्रयासों की आवश्यकता है। पाठ्यक्रम के साथ साथ सहशैक्षिक गतिविधियों से सर्वांगीण विकास संभव होगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रवण सिंह खीचड़, अस्त अली खान एवं चन्द्रभान ईशरवाल थे। इस दौरान अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिसमें से पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में भारू विद्यालय की स्वाति तथा रिया ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता में सीमा, स्वाति लक्षिता, मोनिका, सादिया तथा प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सादिया परवीन 9 से 12 कक्षा वर्ग में तथा रिया कुमारी 6 से 8 कक्षा वर्ग में प्रथम स्थान पर रही। कक्षा 6 से 8 वर्ग के सामुहिक नृत्य में पलक तथा दिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में उजमान, नावेद तथा सोमिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर व्याख्याता साकेत दुलड़, सुनिल वर्मा, मोहनी, वैशाली लमोरिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।