हथिनी ने श्रीरंगम मंदिर में हैरान करने वाली हरकत की

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में हथिनी और महावत के बीच सांकेतिक संवाद देखने लायक है। यह वीडियो श्रीरंगम मंदिर परिसर का है जो सनातन धर्म का सबसे बड़ा मंदिर माना जाता है। श्रीरंगम को तमिल में तिरुवरंगम कहते हैं। तिरुवरंगम मंदिर तमिलनाडु के शहर तिरुचिरापल्ली में स्थित है। इस मंदिर में भगवान विष्णु, भोलेनाथ और ब्रह्मा जी की प्रतिमा स्थापित हैं। उनकी पूजा-आरती नियमित समय पर रोजाना सुबह और शाम होती है।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक महावत मंदिर परिसर में स्थित कमरे की चौखट पर बैठा है। वहीं हथिनी भी महावत के पास आ जाती है। इसके बाद दोनों तमिल भाषा में संवाद करते हैं। यह दृश्य अति मनमोहक है। महावत कई सवाल करता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में हथिनी और महावत के बीच सांकेतिक संवाद देखने लायक है। यह वीडियो श्रीरंगम मंदिर परिसर का है जो सनातन धर्म का सबसे बड़ा मंदिर माना जाता है। श्रीरंगम को तमिल में तिरुवरंगम कहते हैं। तिरुवरंगम मंदिर तमिलनाडु के शहर तिरुचिरापल्ली में स्थित है। इस मंदिर में भगवान विष्णु, भोलेनाथ और ब्रह्मा जी की प्रतिमा स्थापित हैं। उनकी पूजा-आरती नियमित समय पर रोजाना सुबह और शाम होती है।

वहीं, मंदिर में हथिनी को भी पाला जाता है। हाथी-हथिनी की सेवा और संचार के लिए महावत को बहाल किया गया है जो हथिनी की सच्ची श्रद्धा से सेवा करते हैं। वहीं, हथिनी भी महावतों से घुल मिल गई है। इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से होती है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक महावत मंदिर परिसर में स्थित कमरे की चौखट पर बैठा है। वहीं, हथिनी भी महावत के पास आ जाती है। इसके बाद दोनों तमिल भाषा में संवाद करते हैं। यह दृश्य अति मनमोहक है। महावत कई सवाल करता है। वहीं, हथिनी कभी बोलकर तो कभी सिर हिलाकर सांकेतिक भाषा में जबाव देती है। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि मानो महावत हथिनी से हाल चाल और खानपान के बारे में पूछता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी Sudha Ramen ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 62 हजार बार देखा गया है। वहीं, 4 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने महावत और हथिनी के प्यार की तारीफ की है।