शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1700 पॉइंट गिरकर 48 हजार के नीचे बंद

कोरोना और लॉकडाउन के चलते शेयर मार्केट में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 1000 पॉइंट गिर गया। दोपहर तक इंडेक्स 48 हजार के नीचे आ गया। बाजार सुबह ही सेंसेक्स 634.67 अंक नीचे 48,956.65 पर खुला था।

दिनभर भारी गिरावट के बाद अंत में इडेक्स 1,707 अंकों की भारी गिरावट के साथ 47,883 पर बंद हुआ है। इससे निवेशकों के 8.4 लाख करोड़ रुपए डूब गए। इससे पहले 29 जनवरी को इंडेक्स 48 हजार के नीचे 46,285 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 8.6 प्रतिशत नीचे आ गया है। वहीं, डॉ. रेड्डीज का शेयर 4.8 प्रतिशत ऊपर चढ़कर बंद हुआ है। निफ्टी भी 524 अंकों की गिरावट के साथ 14,310 पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान इंडेक्स दिन के सबसे ऊपरी स्तर 14,652 तक भी पहुंचा।

यह भी पढ़ें- यात्रियों की संख्या कम होने के कारण जयपुर से मुंबई जाने वाली 3 फ्लाइट्स रद्द