यात्रियों की संख्या कम होने के कारण जयपुर से मुंबई जाने वाली 3 फ्लाइट्स रद्द

कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने एक बार फिर असर डालना शुरू कर दिया है। संक्रमण का एपीसेंटर बने महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड केस सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए मुंबई जाने वाले लोग भी अब अपनी यात्राएं निरस्त कर रहे हैं। इसी का प्रभाव गुरुवार को जयपुर से मुंबई जाने वाली 3 फ्लाइट्स पर देखने को मिला। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण मुंबई जाने वाली तीन फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, जयपुर एयरपोर्ट से सुबह की 4 फ्लाइट रद्द हुई। इसमें सुबह 8 बजे मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट, सुबह 8:10 बजे जाने वाली गो एयर और सुबह 8:25 बजे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द हुई।

इसके अलावा, गुजरात के अहमदाबाद के लिए सुबह 8.50 बजे जाने वाली गो एयर की एक फ्लाइट भी यात्रियों की कम संख्या होने के चलते रद्द कर दी। सूत्रों के मुताबिक इन चारों फ्लाइट्स में करीब 250 यात्रियों को मुंबई और अहमदाबाद जाना था, जो अब परेशान हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें-अलवर जिले में 20 अप्रैल से शुरू होने जा रही सेना भर्ती