सोनिया से आज मुलाकात करेंगे हेमंत सोरेन, शपथ ग्रहण में शामिल होने का देंगे न्यौता

नई दिल्ली। झारखंड के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे और 29 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित करेंगे। हेमंत सोरेन कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलकर राज्य में गठबंधन सरकार के गठन पर चर्चा भी करने वाले हैं।

 

कांग्रेस अपने किसी वरिष्ठ नेता के लिए उपमुख्यमंत्री पद का दावा कर सकती है, और यह पद या तो राजेंद्र सिंह या आलमगीर आलम को मिल सकता है। आपकों बता दें कि हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है।