कोविड-19 राहत कोष‘ के लिए आवासन आयुक्त ने मुख्यमंत्री को सौंपा 5 करोड़ रूपये राशि का चैक

Housing Commissioner pawan arora handed over checks 5 crore rupees to Chief Minister for Kovid-19 Relief Fund
Housing Commissioner pawan arora handed over checks 5 crore rupees to Chief Minister for Kovid-19 Relief Fund

जयपुर।कोविड-19, कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए चल रहे लाॅकडाउन के दौरान गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों तक भोजन, राशन एवं अन्य सामग्री पहुंचाने तथा महामारी से निजात पाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने 5 करोड़ रूपये की राशि का चैक मुख्यमंत्री को सौंपा।

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने 5 करोड़ का चैक मुख्यमंत्री को सौंपा

यह राशि कोरोना से लड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित कोविड-19 राहत कोष में जमा होगी।

अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जिम्मेदारी निभाता रहा है।

एसबीआई जयपुर मंडल ने मास्क, सैनिटाइजर, भोजन पैकेट का वितरण किया

इससे पूर्व 20 दिसम्बर, 2019 को मंडल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 1 करोड़ रूपये की राशि चैक आयुक्त ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपा था। मुख्यमंत्री ने राजस्थान आवासन मंडल के इस कदम की सराहना की है।

अरोड़ा ने बताया कि राज्य सरकार कोरोना से लड़ने के लिए बेहद ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ प्रो-एक्टिव होकर कार्य कर रही है।

अरोड़ा ने अधिक से अधिक लोगों को इस राहत कोष में सहयोग देने की अपील की है। इस अवसर पर नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष श्री भास्कर ए. सांवत भी उपस्थित थे।