देश में सौ करोड़ वैक्सीनेशन पूर्ण होने पर अस्पताल परिसर में बनाई मानव श्रृंखला

डूंगरपुर। देश में 100 करोड़ वैक्सिनेशन सफलता पूर्वक पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उप जिला अस्पताल परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर पीएम मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के पहली बार जिले में आगमन पर सागवाड़ा में युवा मोर्चा की ओर से उनका स्वागत किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। गोल चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाई। इसके बाद गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल अस्पताल परिसर पहुंचे। जहां कोरोना के बाद कम समय में 100 करोड़ वैक्सिनेशन पूर्ण करने पर मानव श्रृंखला बनाकर पीएम मोदी को धन्यवाद दीया।

कार्यक्रम में सांसद कनकमल कटारा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, नगर प्रभारी सुरेश फलोजिया, बांसवाड़ा युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपसिंह वसुनिया, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती एवं मुख्य अथिति हिमांशु शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा, जिला महामंत्री देवीसिंह चौहान,अमित टेलर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दशरथ खटीक, जिला कोषाध्यक्ष वैभव पाटीदार, प्रियंक भासरिया, यश सुथार, विकास उपाध्याय, महेंद्र सिंह, चिराग मेहता, किरीट जोशी, भावेश माली सहित जिले के कई कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवीसिंह चौहान ने किया और आभार दशरथ खटीक ने जताया।

यह भी पढ़ें-बघेल ने सीएम ही नहीं, प्रदेश के 7 करोड़ लोगों का अपमान किया, इस्तीफा दें : खाचरियावास