मुझे कार्यकर्ताओं के उत्साह व परिश्रम पर भरोसा है कि मिशन 2023 का आगाज हो गया है : डॉ. सतीश पूनियां

साधारण किसान के घर में जन्मे पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के प्रति राजस्थान की जनता एवं कार्यकर्ताओं का यह अपरिमित स्नेह ही भाजपा की ताकत है।

मेरे जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं, किसानों, नौजवानों और माता बहनों की ओजपूर्ण उपस्थिति ने मेरा जन्म और दिन सार्थक किया, मैं निशब्द हूं। नतमस्तक हूं इस दुलार और स्नेह के लिए।

मेरा संकल्प है कि जब तक शरीर में प्राण हैं,मैं मां भारती और भाजपा के राष्ट्रवाद के विचार के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।

आज राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने संगठन की ताकत के बूते पर इतिहास रचा है और मुझे कार्यकर्ताओं के उत्साह व परिश्रम पर भरोसा है कि मिशन 2023 का आगाज हो गया है, यह मिशन अब भाजपा के अजेय अश्वमेघ में बदलेगा और राजस्थान की सात करोड़ जनता के लोक कल्याण के लिए समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा बनेगा।

एक बार पुन: भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं को कोटिश:नमन।

सभी सांसद,विधायक, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान चेयरमैन एवं सभी अन्य जनप्रतिनिधि सहित पार्टी के सभी मोर्चा एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को नतमस्तक प्रणाम।

यह भी पढ़ें-राजस्थानी धरोहर को सहेजना हमारी जिम्मेदारी – जगदीश चंद्र