घर में ब्लेंडर है तो इन चीजों को रखें इससे दूर, गर्म ग्रेवी में चलाना पड़ सकता है भारी

ब्लेंडर का इस्तेमाल कैसे करें
ब्लेंडर का इस्तेमाल कैसे करें

ज्यादातर लोग गर्म प्यूरी या ग्रेवी को अपने ब्लेंडर में डालकर उन्हें स्मूद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे उसमें काफी स्टीम और दबाव बन सकता है, जिससे कि इसके फटने का भी खतरा रहता है। गर्म चीज को ब्लेंडर में डालना खतरनाक हो सकता है। कुकिंग को एक आर्ट कहा जाता है और आजकल मार्केट में कई ऐसी चीजें उपलब्ध हैं, जो न केवल इस आर्ट को और भी क्रिएटिव और आकर्षक तरह से पेश करने में मदद करके हैं बल्कि हमारा काम भी आसान बना देते हैं। इन्हीं इक्विप्मेंट्स में से एक है ब्लेंडर। यह एक ऐसा उपकरण है, जो आमतौर पर रसोई में प्रयोग किया जाता है। इसे इस्तेमाल करना जितना आसान है, उतना ही जरूरी है इसे संभालकर रखना।

आलू

आलू
आलू

आलू का मजा कई तरह से लिया जा सकता है, लेकिन उन्हें ब्लेंडर में डालने से आपका काम बिगड़ सकता है। आलू में पहले से ही बहुत अधिक स्टार्च होता है, और जब वे ब्लेड की तेज गति के संपर्क में आते हैं, तो और भी अधिक स्टार्च रिलीज कर सकते हैं। अंत में आपका काम काफी बढ़ जाएगा और मन चाहा रिजल्ट भी नहीं मिलेगा।

फ्रोजन फूड्स

फ्रोजन फूड्स
फ्रोजन फूड्स

ब्लेंडर में फ्रोजन फूड्स जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, सब्जियां आदि डालने से बचें क्योंकि ये काफी ये काफी मजबूत होते हैं और उन्हें तोड़ पाना ब्लेड के लिए मुश्किल हो सकता है। अगर आपको वाकई में इन्हें ब्लेंड करने की जरूरत है, तो पहले कुछ देर के लिए इन्हें रूम टेंम्परेचर पर रखकर छोड़ दें और फिर ब्लेंडर में डालें।

कोई भी गर्म चीज

ब्लेंडर गलती से भी गर्म चीज न डालें। उदाहरण के लिए, ज्यादातर लोग गर्म प्यूरी या ग्रेवी को अपने ब्लेंडर में डालकर उन्हें स्मूद करने की कोशिश करते हैं , लेकिन इससे उसमें काफी स्टीम और दबाव बन सकता है, जिससे कि इसके फटने का भी खतरा रहता है। गर्म चीज को ब्लेंडर में डालना खतरनाक हो सकता है।

तेज महक वाली कोई भी चीज

तेज महक वाले फूड्स को भी ब्लेंडर में नहीं डालना चाहिए। ज्यादातर लोग प्यूरी बनाने के लिए ब्लेंडर में प्याज, लहसुन या अदरक डालते हैं। ये काफी तेज गंध छोड़ सकते हैं, जिससे छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा यही गंध उन फूड आइटम्स में भी ट्रांसफर हो सकती है जिन्हें आप इनके बाद ब्लेंड करेंगे।

आटा

कुछ लोग स्मार्टनेस दिखाने के चक्कर में ब्लेंडर में आटा गूंदने की कोशिश करते हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह समय बचाने में मदद कर सकता है, लेकिन सच्चाई यह है कि आटे के लिए ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि ब्लेंडर के ब्लेड इसके लिए डिजाइन नहीं किए गए होते हैं।

यह भी पढ़ें : रिश्ते मजबूत बनाने के लिए पाटर्नर से बोलने होंगे 5 झूठ

Advertisement