घर में इस पक्षी का हो कोलाहल तो समझ लें खुलनी वाली है किस्मत, आने वाली है मां लक्ष्मी

कौनसे पक्षी का दिखना शुभ
कौनसे पक्षी का दिखना शुभ

इंसान से पक्षियों की दोस्ती हमेशा से रही है। पक्षी उड़ते हुए कई बार लोगों के घरों की छत और मंडेर पर आकर बैठ जाते हैं। वहीं, कुछ पक्षी इंसानों के घर पर अपना घोंसला भी बना लेते हैं। वैसे पक्षी कभी अकेले आते हैं तो कभी समूहों में आकर छत पर किल्लौल करते हैं। वे वहां दाना खाते हैं, पानी पीते हैं और अठखेलियां करते हैं। हममें से अधिकतर लोगों को पता नहीं है कि विभिन्न पक्षियों का हमारे घर की छत या मुंडेर पर आकर बैठना कोई संयोग मात्र है या फिर इसके पीछे भविष्य का कोई बड़ा संकेत छिपा होता है। आइये सामुद्रिक शास्त्र और शकुन शास्त्र के द्वारा जानें पक्षियों का घर पर आना इस बात का देता हैं संकेत।

किन पक्षियों का दिखना है शुभ

कबूतर का घर में आना दर्शाता है कि बहुत जल्द आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। वहीं अगर, आपको सफेद कबूतर दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपका सोया हुआ भाग्य जागने वाला है, और आपको धन लाभ होने वाला है।

उल्लू का दिखना क्या देता है संकेत

उल्लू का दिखना क्या देता है संकेत
उल्लू का दिखना क्या देता है संकेत

उल्लू, मां लक्ष्मी की सवारी माना गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर आपको रात के समय घर के आस-पास उल्लू दिखाई दे तो इसका मतलब है कि पूरे साल आपकी तिजोरी भरी रहेगी। घर में किसी चिडिय़ा का घोंसला बनाना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। साथ ही घर में खुशियां दस्तक देंगी।

किस पक्षी के दिखने से मिलती है सफलता

नीलकंठ को धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रिय पक्षी माना गया है। इसलिए घर के आसपास इस पक्षी का दिखाई देना एक शुभ संकेत है। नीलकंठ पक्षी के दिखने का अर्थ है कि आपको अपने काम में सफलता मिलने वाली है। साथ ही किसी तरह के वाहन की प्राप्ति के योग भी बनते हैं।

अगर दिखे तोते का जोड़ा

अगर दिखे तोते का जोड़ा
अगर दिखे तोते का जोड़ा

अगर आपको अपने घर की मुंडेर पर तोते का जोड़ा दिखाई देता है तो समझ जाइए कि जल्द ही आपकी किस्मत खुलने वाली है। इनके दिखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।

यह भी पढ़ें : घर पर बनाया जा सकता है 4 तरह का दूध